Prabhat Times

गोवा। (punjab former cm cousin narottam dhillon murder in goa) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई नरोत्तम सिंह ढिल्लों की गोवा में हत्या हुई है।

महाराष्ट्र पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ है।

नरोत्तम की हत्या गला घोंटकर की गई थी। उनके शव पर कई जगह अंदरूनी जख्म बने हुए थे।

पुलिस ने केस में एक महिला और उसके दोस्त को महाराष्ट्र के पेण इलाके से गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।

वहीं, गोवा पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। जबकि, महिला सहित 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

नरोत्तम ढिल्लों उर्फ निम्स ढिल्लों उर्फ निमिस बादल का शव उत्तरी गोवा के पोरवरिम इलाके में उनके विला से बरामद किया गया था।

नरोत्तम गोवा में अकेले रहते थे, उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। फिलहाल, इसे लेकर बादल परिवार द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

सोने की चेन-कड़ा लूट ले गए थे आरोपी

महाराष्ट्र पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ढिल्लों के गले में पहनी हुई सोने की चेन और कड़ा सहित 45 लाख का सामान लूट कर ले गए थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र रामचंद्र साहू (32) और नीतू शंकर राहुजा (22) निवासीगण भोपाल, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में महाराष्ट्र पुलिस ने इसका खुलासा किया है।

इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच शुरू हुई थी बातचीत

महाराष्ट्र पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में लड़की ने माना कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गोवा में रहने वाले 77 वर्षीय निम्स ढिल्लों से उसकी बातचीत शुरू हुई थी।

इंस्टाग्राम पर ही निम्स ने मैसेज करके उसे गोवा आने और बंगले में ठहरने का निमंत्रण दिया था।

निम्स के बुलाने पर लड़की अपने दो अन्य दोस्तों के साथ उससे मिलने के लिए गोवा आ गई।

गिरफ्तार की गई लड़की ने दावा किया है कि 4 फरवरी, शनिवार रात करीब 3 बजे निम्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

इसी के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और तीनों ने मिलकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत के बाद लड़की और उसके दोनों दोस्त वहां से भाग गए।

भागने से पहले दोनों नरोत्तम का मोबाइल, गले की चेन और सोने का कड़ा भी लूट ले गए थे।

महाराष्ट्र पुलिस गोवा पुलिस को सौंपेगी आरोपी

बता दें कि नरोत्तम ढिल्लों गोवा में एक नामी कारोबारी थे। जिस एरिया में उनका विला है, वो एरिया रईसों के लिए मशहूर है। उक्त एरिया में ढिल्लों के 3 विला हैं।

जिसमें से एक जो सबसे शानदार बना था, उसमें ढिल्लों खुद रहते थे।

वहीं, दो विला को वह किराए पर देते थे। बतौर गेस्ट के तौर पर ढिल्लों के घर पर आरोपी लड़की और उसका प्रेमी आए थे।

मगर, हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे।

पेण एरिया से महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। जल्द महाराष्ट्र पुलिस दोनों आरोपियों को गोवा पुलिस को सौंपेगी।

किराए की कार लेकर फरार हुए दोनों आरोपी

गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोरवरिम पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ हत्या, लूट और धोखाधड़ी की दो FIR दर्ज की गई थी।

क्योंकि, गोवा आने के बाद दोनों ने एक गाड़ी ट्रांसपोर्ट से किराए पर ली थी। उसी गाड़ी में बैठकर वह नरोत्तम के पास पहुंचे थे।

हत्या और लूट के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हुए थे। फरार होते वक्त भी आरोपियों ने किराए पर ली गई कार का ही इस्तेमाल किया था।

कार में लगे ट्रैकर से पकड़े गए दोनों आरोपी

सूत्रों से पता चला है कि जिस ट्रांसपोर्ट से आरोपियों ने गाड़ी किराए पर ली थी, उसमें एग्रीमेंट किया गया था कि वह उक्त कार को गोवा से बाहर नहीं लेकर जाएंगे।

मगर, रविवार को सुबह ट्रांसपोर्टर की कार गोवा से बाहर जाती दिखी। जब वह महाराष्ट्र तक पहुंची तो ट्रांसपोर्टर ने शिकायत दी।

कहा कि एक लड़की और उसके प्रेमी ने उक्त कार किराए पर ली थी। केस भी पोरवोरियम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया था।

अभी केस दर्ज किया ही गया था कि पता चला कि नरोत्तम की हत्या भी उक्त प्रेमी जोड़े ने की है।

वारदात का पता चला तो किया गया वायरलेस

गोवा पुलिस ने दोनों घटनाओं को एक साथ जोड़कर देखना शुरू कर दिया। जिसके बाद मामले की जानकारी तुरंत महाराष्ट्र पुलिस को दी गई।

गोवा-मुंबई नेशनल हाईवे पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इस दौरान उन्होंने एक बिना नंबर प्लेट गाड़ी को आते हुए देखा।

पुलिस को देखकर लड़की का एक साथी मौके से भाग गया।

जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका, मगर दोनों के पास कोई भी पेपर गाड़ी का नहीं था।

जिसके चलते उन्हें तुरंत वहां से हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

वहां से खुलासा हुआ कि उक्त दोनों आरोपी हत्या कर फरार हुए थे। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपी मध्य-प्रदेश के

प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मध्य-प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। आरोपी जतिंदर स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता था।

वहीं, नीतू भोपाल में एक इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में काम करती थी।

जांच में पता चला कि प्रेमी जोड़ा शनिवार रात करीब 11 बजे ढिल्लों के घर पहुंचा था।

गोवा पुलिस ने बताया कि गोवा में नरोत्तम अकेले रहते थे।

वह वहां पर होटल्स और रिजॉर्ट के मालिक थे। साल 2016 में नरोत्तम ने उक्त विला खरीदे थे।

————————————————————————–

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

———————————————————————–

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1