Prabhat Times

New Delhi नई दिल्ली(pm narendra modi speech in lok sabha) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर आज लोकसभा में जवाब दिया।

उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लंबे समय तक विपक्ष में रहने के विपक्षी पार्टियों के संकल्प की सराहना करता हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से विपक्ष की यह हालत हुई है और कांग्रेस ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

देश और कांग्रेस ने पारिवारवाद का खमियाजा उठाया- मोदी

मोदी ने कहा, “देश को एक अच्छे विपक्ष की बहुत जरूरत है। देश ने जितना परिवारवाद का खामियाजा उठाया है, उतना ही कांग्रेस ने भी उठाया है।

हालत देखिए, मल्लिकार्जुन खड़गे इस सदन से उस सदन में शिफ्ट हो गए।”

उन्होंने कहा, “गुलाम नबी आजाद पार्टी से ही शिफ्ट कर गए। ये सब परिवारवाद के चक्कर में शिफ्ट हुए। एक ही प्राेडक्ट को लॉन्च करने के चक्कर में दुकान को ताला लगने की नौबत आ गई।”

मोदी ने कहा- एक ही परिवार पार्टी चलाए तो विरोध होना चाहिए

मोदी ने कहा, “हम किस परिवारवाद की बात कर रहे हैं। अमित शाह के परिवार की पार्टी नहीं है, राजनाथ सिंह के परिवार की भी कोई पार्टी नहीं है।

देश के लोकतंत्र के लिए परिवारवाद की राजनीति चिंता का विषय होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “जब एक ही परिवार पार्टी चलाए। उसका बेटा ही अध्यक्ष बने तो इसका विरोध होना चाहिए।

कांग्रेस एक परिवार में उलझ गई। देश के करोड़ों परिवार की आकांक्षाएं और उपलब्धियां वे देख नहीं सकती।”

भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा- मोदी

मोदी ने कहा, “भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की दुनिया सराहना कर रही है। G-20 में दुनिया ने भारत का सामर्थ्य देखा।

मैं 10 साल के अनुभव के आधार पर कह सकता हूं। हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। ये मोदी की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “विपक्ष को 11वीं अर्थव्यवस्था होने पर गर्व था।

आज 5वीं अर्थव्यवस्था होने पर भी खुशी नहीं है। विपक्ष कहता था 2044 तक हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे।”

मोदी बोले- कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर नहीं किया विश्वास

मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया।

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भारतीयों के प्रति सोच थी कि भारतीय आलसी और कमअक्ल है।

इंदिरा गांधी की भी यही सोच रही।”

उन्होंने कहा, “देश ने जब हमें पहली बार मौका दिया तब हम पूर्ववर्ती सरकार के गड्‌ढे भरते रहे।

दूसरे कार्यकाल में हमने विकसित भारत की नींव रखी और अब तीसरे कार्यकाल में हम उज्ज्वल भारत बनाएंगे।”

हमारा तीसरा कार्यकाल बस 100-125 दिन दूर- मोदी

मोदी ने कहा, “हमने दूसरे कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लिए। देश ने 370 खत्म होते देखा।

अंतरिक्ष से ओलंपिक तक नए कीर्तिमान रचे गए। संसद से लेकर सशस्त्र बल में नारी शक्ति के सशक्तिकरण का काम हुआ।”

उन्होंने कहा, “हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत दूर नहीं है। 100-125 दिन ही रह गए हैं।

मेरा दावा है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 सीटें जीतेगी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी और कई ऐतिहासिक निर्णय लिए जाएंगे।”

मोदी बोले- कांग्रेस OBC को बर्दाश्त नहीं कर सकती

मोदी ने कहा, “कांग्रेस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के साथ न्याय नहीं किया।

कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया।”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने कर्पूरी सरकार को अस्थिर करने के लिए क्या-क्या नहीं किया।

कांग्रेस OBC को बर्दाश्त नहीं कर सकती। वो गिनती करते रहते हैं कि सरकार में कितने OBC हैं। क्या वह मुझे नहीं देख रहे हैं?”

UPA सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर थे- मोदी

मोदी ने अपने भाषण के अंत में कांग्रेस पर महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “UPA के कार्यकाल में महंगाई डबल डिजिट में थी और वह इसे नकार नहीं सकते।

देश में विकास होगा तो थोड़ी बहुत महंगाई होगी। मैं विपक्ष का दर्द समझता हूं।

उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियां जो एक्शन ले रही हैं, उसे लेकर वह अधिक गुस्से में हैं।

अब बिचौलियों के लिए गरीबों को लूटना बहुत मुश्किल हो गया है।”

————————————————————————–

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

———————————————————————–

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

————————————————————–

देखें – जालंधर में मोबाइल विक्रेता द्वारा मारपीट की CCTV फुटेज

——————————————————————————-

देखें Video – देश का पहला राज्य बना पंजाब


देखें वीडियो –  डाक्टरों की लूट खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिए सख्त आदेश

——————————————————————————–

Video – श्री देवी तालाब मंदिर में 1.21 लाख दीप प्रज्जवलित

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1