



Prabhat Times
जालंधर। मानवता की सेवा व सुशिक्षित समाज का निर्माण करने के लिए समर्पण भाव से सेवाएं दे रहे समाज सेवक आर्य पुत्र डा. सुधीर शर्मा को भारत गौरव रत्न श्री सम्मान से नवाजा गया।
भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद की सीईओ कविता बजाज व अध्यक्ष तपन कुमार रौतरी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उन्हें उक्त सम्मान भेंट किया गया।
समारोह में उत्तर प्रदेश के श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष मंत्री सुनील भराला मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का आगाज ज्योति प्रज्जवलित के साथ हुआ।
विभिन्न राज्यों से उद्यमिता, शिक्षा, कला, लोक सेवा और सामुदायिक विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 150 से अधिक गणमान्य शामिल हुए।
जालंधर से एकमात्र डा. सुधीर शर्मा को उक्त सामान दिया गया।
वहीं, भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद के अध्यक्ष तपन कुमार रौतरी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को पहचान करना है।
इसमें राष्ट्रीय अशोक सम्मान प्राप्त कर चुके डा. सुधीर शर्मा का नाम शिद्दत के साथ लिया गया है।
इसी तरह सीईओ कविता बजाज ने कहा कि यह सम्मान समारोह देश भर से आने वाली प्रेरणादायक कहानियों का उत्सव है।
एक ही मंच पर 150 से अधिक उपलब्धियां हासिल करने वालों को सम्मानित कर गर्व महसूस कर रहे है।
इस दौरान डा. सुधीर शर्मा ने धर्म के साथ मानवता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास करने रहने का विश्वास दिलाया।
———————————————–


ये भी पढ़ें
- …अब 14.2 किलो नहीं सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ इतनी गैस! LPG संकट के बीच सरकार का ‘प्लान-बी’
- बड़ी राहत! LPG को लेकर सरकार ने दिए ये अहम आदेश
- पिछली सरकारों की नाकामी से बंद हो गए थे सांस्कृतिक मेले, अब ‘रंगला पंजाब’ के रंग दिखाई देने लगे हैं: मान
- सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की
————————————–
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
Join Whatsapp Link for Latest News
प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।





