Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (influencer rozer sandhu house grenade attack jalandhar police encounter) जालंधर के राएपुर रसूलपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले हमलावर का जालंधर देहात पुलिस ने सुबह एनकाउंटर कर दिया है।
एनकाउंटर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के अनुसार जालंधर देहात पुलिस ने रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने के मामले में यमुना नगर के शादीपुर गांव के रहने वाले हार्दिक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उसको वेपन रिकवरी के लिए राजपुर रसूलपुर के पास लेकर गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। इसके चलते पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दी। इसमें हार्दिक गोली लगने से जख्मी हो गया है।
फिलहाल एनकाउंटर को लेकर जालंधर देहात पुलिस द्वारा कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
यमुना नगर के शादीपुर गांव के रहने वाले हार्दिक गैंगस्टर लॉरेंस के लिए काम करता है। पुलिस ने उससे हथियार और अन्य ग्रेनेड बरामद करवाने में जुटी हुई है।
एनकाउंटर राजयपुर बल्लां के पास किया गया। इस जगह से कुछ ही दूरी पर इंफ्यूलेंरस का घर है, जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा था कि भट्टी और संधू दोस्त थे। संधू एक बहुत मशहूर इन्फ्लुएंसर है।
संधू ने एक बार भट्टी को गिफ्ट (गेम के जरिए पैसे कमाने) दिलवाया था। लेकिन जब संधू ने दोबारा ऐसा करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।
जिसके बाद संधू ने कुछ धार्मिक टिप्पणियां भी कीं। यह मामला डिजिटल जबरन वसूली से जुड़ा है। इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया।
इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि यह वारदात हुई है। एक बार सभी की गिरफ्तारी हो जाए तो यह साफ हो जाएगा कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी किस-किस से जुड़े थे।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- Amritsar Mandir Attack मामले में CP Gurpreet Bhullar का बड़ा खुलासा
- अमृतसर में मंदिर में धमाका, बाइक पर आए दो लोगों ने किया ब्लास्ट
- बदलेंगें 100 और 200 रुपये के नोट, RBI ने कही ये बात
- पंजाब MP अमृतपाल सिंह को HC से राहत नहीं, संसद में छुट्टी मंजूर
- Pakistan Train Hijack : आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कई लड़ाके ढेर, बड़ा Update
- मौसम लेगा यू-टर्न, होली पर रंगों के साथ बरसेंगे बादल… मौसम विभाग ने किया अलर्ट
- जालंधर की इस पॉश कालोनी में उद्योगपति के घर बड़ी वारदात
- CM Mann ने दिए होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश
- पंजाब – 13 मार्च को होगी मान केबिनेट की मीटिंग, बजट सत्र से लेकर जनहित में होंगे बड़े फैसले
- पाकिस्तान में फिल्मी स्टाइल में पूरी ट्रेन हाईजैक
- अब मंहगा पड़ेगा ऑनलाइन पेमेंट करना! सरकार ने बनाया ये प्लान
- तनिष्क के शोरूम में दिन दिहाड़े डकैती, 25 CR के गहने लूटे
- पंजाब – ट्रांसपोर्ट विभाग में बड़े घोटाले का पर्दाफाश! इतने हज़ार वाहनों की RC रद्द, ज़ब्त होंगे सभी वाहन
- जालंधर में मुंबई पुलिस की रेड, पकडा गया शातिर ‘ज्वेल थीफ’
- स्पेशल कपड़े, जांघ में गोल्ड छिपाना… सोने की तस्करी ऐसे करती थी IPS की बेटी
- वाहन चालकों को लिए जरूरी खबर! पंजाब में सर्विलांस सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट शुरू
- कांग्रेस हाईकमान के पास पंजाब से पहुंची ऐसी रिपोर्ट कि मचेगी खलबली
- अयोध्या – राम मंदिर में आज से लागू हो गए नए नियम, जानें शेड्यूल
- जालंधर के इस गांव में चला बुलडोजर! कुख्यात तस्करों के घर मलियामेट