Prabhat Times

जालंधर। (hindu organizations worker caught illegal beef packing जालंधर के धोगड़ी में हिंदू संगठनों ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक बंद फैक्ट्री में गौ मांस पकड़ा है।

नेहा टोका नाम की बंद पड़ी फैक्ट्री में दिल्ली का एक मास विक्रेता मुस्लिम व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था।

गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का मुस्लिम है।

बिहार के युवक ने बताया कि उसे अभी दो दिन ही फैक्ट्री में आए हुए थे।

उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है। लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था।

युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है।

यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर दिल्ली और अन्य राज्यों में जाता हैं।

पुलिस की ये कार्रवाई शिव सेना नेता रोहित जोशी व अन्य हिंदू संगठनों के संयुक्त प्रयास से हुई।

टनों के हिसाब से मिला पैक्ड गौ मांस

गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक्ड मांस मिला है।

शिव सेना के नेता रोहित जोशी ने बताया कि इससे पहले राजपुरा में भी गौ मांस की फैक्ट्री पकड़ी गई थी।

उसी से उन्हें जानकारी मिली थी कि जालंधर में भी गौ मांस का धंधा चल रहा है।

इसके बाद जब उन्हें लोकेशन मिली तो पहले रेकी की गई।

जब सब कुछ कन्फर्म हो गया तो पुलिस को सूचना देकर छापेमारी करवाई।

गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता ने बताया कि जब पुलिस के साथ छापेमारी की गई तो चौकीदार मौके से गेट बंद करके भाग गया।

जब काफी देर तक गेट नहीं खुला तो पुलिस दीवार फांद कर फैक्ट्री में गई।

मौके पर 13 लोगों को पकड़ा गया जबकि कुछ लोग छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गए।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1