Prabhat Times

जालंधर। (firing in saipur area jalandhar) महानगर जालंधर में क्राइम बढ़ता जा रहा है.

महानगर में देर रात इंडस्ट्री एरिया से सटे सईपुर फ़ायरिंग की सूचना है.

जालंधर शहर की दादा कॉलोनी (सईपुर) में देररात जमकर गुंडागर्दी हुई और गोलियां चलाई गईं।

सईपुर में रिश्तेदारी में आए युवक जतिंदर सिंह उर्फ हैप्पी निवासी संजय गांधी नगर को गोली लगी है।

उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने देररात ही जांच के दौरान मौके से गोलियों के 4 खोल बरामद किए।

गुंडागर्दी करने और गोलियां चलाने के आरोप में बदमाश राजा सईपुरिया को गिरफ्तार किया है।

वहीं सईपुर निवासियों ने कहा कि वह बदमाश राजा सईपुरिया की गुंडागर्दी से काफी परेशान हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजा सईपुरिया की पत्नी से लेकर उसका बेटा सन्नी तक गुंडागर्दी के इस खेल में शामिल थे।

बदमाश सईपुरिया के साथ थे 5-6 लोग

इलाका वासियों ने बताया कि अकसर राजा सईपुरिया मोहल्ले के लोगों को अश्लील गालियां निकालता रहता है।

ऊंची आवाज में गाने चला कर लोगों को परेशान करता है।

कोई बोलता है तो उस पर हमला कर देता है। वह सईपुर में कई लोगों पर हमले कर चुका है।

देर रात भी सईपुरिया के साथ 5-6 बदमाश थे, जिन्होंने गोलियां चलाने के साथ-साथ ईंटें मार कर कारों में तोड़-फोड़ की।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1