Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को लेकर शनिवार को जालंधर के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी।
डीसी जालंधर डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंधी लेटर जारी किया है। डीसी ने कहा कि 22 नवंबर को नगर निगम जालंधर की सीमा में आते सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी (दोपहर 12 बजे से पहले) रहेगी।
डीसी हिमांशु अग्रवाल ने लेटर जारी कर कहा कि स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए आधे दिन की छुट्टी का निर्णय लिया गया है। श्रीनगर से चले नगर कीर्तन के जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

नगर कीर्तन में शामिल होंगे हजारों लोग
डीसी हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) से चली नगर कीर्तन आज रात तक शहर में पहुंच जाएगी। बता दें कि नगर कीर्तन पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा से होते हुए फिर जालंधर में प्रवेश करेगी। नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में संगत शामिल होगी। इस दिन लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पहले आधे दिन की छुट्टी घोषित की जाती है।
——————————————————-






ये भी पढ़ें
- मान सरकार का शिक्षा में क्रांतिकारी योगदान : शिक्षकों के सम्मान और युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए नया अध्याय शुरू
- ओ तेरी… DIG हरचरण भुल्लर के घर से मिला इतने करोड़ कैश, ज्यूलरी, जानें और क्या-क्या
- पंजाब सरकार का जनसेवा मॉडल ,₹510 CR की मेडिकल क्रांति ; होमी भाभा कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर ने दी लाखों को नई जिंदगी
- वरिंदर सिंह घुम्मण के नाम पर रखा जाएगा डीसी और पुलिस कमिश्नर रेजिडेंस पार्क का नाम, नितिन कोहली 23 अक्तूबर को करेंगे उद्घाटन
——————————————————
————————————–











