Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर में गैंगस्टरवाद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। महानगर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में गैंगस्टरों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया। हथियारबंद युवको ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर मे पहले फायरिंग की और फिर एक युवक का तेजधार हथियारों से बुरी तरह से काट डाला।

पता चला है कि कुछ हथियारबंद युवकों ने शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में घर के निकट खड़े युवक पर कातिलाना हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा सरेआम कई फायर भी किए गए। घायल युवक काली वासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर को अस्पताल ले जाया गया है। शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में हुआ विवाद गैंगवार का नतीजा बताया जा रहा है।  जानकारी के मुताबिक आज रात शहीद बाबू लाभ सिंह नगर निवासी काली नामक युवक घऱ के बाहर खड़ा था कि अचानक हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया।

पता चला है कि हमलावरों ने मोहल्ले में रूकते ही पहले फायर किए और काली पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर युवक को बुरी तरह से काट कर मौके से फरार हो गए।

आरोप लगाया जा रहा है कि वारदात के मुख्यारोपी के खिलाफ पहले भी हत्या और तस्करी के आरोप लग चुके हैं।

कई केसों में नामजद होने के बावजूद कुख्यात आरोपी पुलिस की पकड़ से काफी समय से दूर है।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel