Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Gunman of a IAS officer fired in Jalandhar) महानगर जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। शहर के पॉश एरिया छोटी बारादरी में गोली चली है। गोली महिला आईएस अधिकारी बबीता कलेर के गनमैन ने चलाई है।
गनमैन की गोली से हरप्रीत सिंह वासी माडल हाऊस जख्मी हुआ है। उसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घटना का कारण बबीता कलेर के घर के साथ लगते प्लाट के निर्माण को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला आईएएस अधिकारी बबीता कलेर छोटा बारादरी में रहते हैं।
पता चला है कि बबीता कलेर के घर के साथ प्लाट में कुछ लोग निर्माण के लिए पहुंचे।
बताया जा रहा है कि बबीता कलेर के पति स्टीवन द्वारा प्लाट में मिट्टी डालने से रोका गया।
विवाद बढ़ने पर गनमैन ने गोली चला दी। गोली हरप्रीत सिंह की जांघ पर लगी।
बताया जा रहा है कि बबीता कलेर के घर के साथ लगता प्लाट सरिया कारोबारी का है।
स्टीवन कलेर ने बताया कि सुबह कुछ लोग प्लाट में मिट्टी डालने आए थे। उन्होने उक्त लोगों को मिट्टी डालने से रोका।
स्टीवन ने बताया कि उन्होने उक्त लोगों से प्लाट मालिक से बात करवाने के लिए कहा।
फोन पर बात हुई तो दूसरी तरफ से बोलने वाले व्यक्ति ने फोन पर गल्त बात की।
जिसके पश्चात उन्होनें उसे कहा कि वे प्लाट मालिक खुद यहां आ जाएं और काम कर लें।
इतना कहने पर उन्होनें ट्राली प्लाट से बाहर कर दी और वे खुद घर के अंदर चले गए।
इसके पश्चात गनमैन के साथ कुछ विवाद हुआ और गनमैन ने गोली चला दी।
आरोप है कि प्लाट पर आए कुछ लोगों के पास वेपन भी था।
उनके गनमैन ने उन्हें बताया कि उक्त लोगों ने उस पर हमला किया तो उसने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई।
गनमैन हिरासत में, जांच की जा रही है – एसीपी रूपदीप कौर
गोली चलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसीपी माडल टाऊन रूपदीप कौर ने बताया कि गोली चलाने वाले गनमैन को हिरासत में लिया गया है।
अब तक की जांच में तथ्य सामने आए हैं कि प्लाट में रेत या मिट्टी डालने के लिए कुछ लोग पहुंचे थे।
एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि प्लाट मालिक के कर्मचारी रेत या मिट्टी डालने आए थे। इसी दौरान साथ लगते आईएएस बबीता कलेर के गनमैन के साथ कुछ इशू हुआ है।
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि गोली गनमैन ने 9 एमएम सरकारी पिस्टल से चलाई है। गनमैन को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है।
इस मामले में दूसरी तरफ से पक्ष सामने नहीं आया है। पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।
——————————————–
ये भी पढ़ें
-
गर्मी से मिलेगी राहत! पंजाब में मानसून की एंट्री, इतने दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
-
ChatGPT पर हुई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाले सच, जानें सब
-
एग्रेसिव मोड पर Nitin Kohli! बस, अब बातें खत्म…
-
सिंधु नदी पर केंद्र का जब्रदस्त प्लान! पंजाब समेत इन राज्यों को होगा फायदा ही फायदा
-
कमल कौर भाभी के बाद मशहूर माडल का कत्ल, छाती पर बने टैटू से हुई पहचान
-
लव, मैरिज, मालदीव और सुसाईड… बनूड़ की युवती ने मालदीव में उठाया खौफनाक कदम
-
जालंधर के लोग नोट कर लें ये नंबर… होगी हर समस्या हल… नितिन कोहली ने इस जगह खोला दफ्तर
-
कोरोना संक्रमण बढ़ा! पंजाब सरकार ने जारी की एडवाइजरी, मॉस्क पहनें और इन बातों का रखें ध्यान…
-
क्रिकेट नियमों में बड़ा बदलाव! ऐसे हैरतअंगेज़ कैच होने पर भी आउट नहीं होगा बैट्समैन, जानें सब
-
‘प्लेन से कूदा नहीं था बल्कि…’, मौत को मात देने वाले विश्वास ने बताया हादसे का खौफनाक मंजर
-
बिजली बिलों को लेकर आई ये बड़ी खबर
-
Income Tax ने ITR फाइलिंग में किए ये बड़े बदलाव
-
स्टूडेंट वीज़ा पर इस देश ने की सख्ती, लगाई ये पाबंदी