Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (gurpreet kaur maldives suicide banur police investigation) पंजाब में मोहाली के बनूड़ की रहने वाली गुरप्रीत कौर (24) ने मालदीव में आत्महत्या कर ली है।

वह 6 महीने पहले वर्क परमिट पर मालदीव गई थी। उसका शव भारत पहुंच चुका है और पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

युवती के परिजनों ने बताया है कि गुरप्रीत की पिछले साल फिरोजपुर जीरा के रहने वाले सागर अरोड़ा से लव मैरिज हुई थी। इसके बाद उसके पति से उसकी कुछ खटपट रहने लगी थी।

इसी बीच वह मालदीव चली गई। परिजनों का आरोप है कि गुरप्रीत को यह कदम उठाने पर उसके पति ने मजबूर किया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मालदीव पुलिस की ओर से कार्रवाई के दस्तावेज भेजे गए हैं। उनके आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है।

वहीं, मृतका के परिजनों के बयान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मालदीव पुलिस की जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

अप्रैल 2024 में हुई थी लव मैरिज मृतका के पिता सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी बीकॉम ऑनर्स तक पढ़ी हुई थी।

उसकी शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों पति-पत्नी में तनातनी शुरू हो गई थी। लड़के को कई बार समझाया भी, लेकिन वह फिर भी झगड़ा करता था।

उन्होंने कहा है कि गुरप्रीत नौकरी के सिलसिले में देश के बाहर जाने की कोशिश कर रही थी।

यह मौका उसे मिल गया और वह करीब 6 महीने पहले वर्क परमिट पर मालदीव चली गई। वहां उसकी सहेली पहले से ही रहती थी। उसका पति सागर यहीं रह गया था।

11 जून को बेटी से बात हुई, उसी दिन वारदात हुई सुखदेव सिंह बताते हैं कि 11 जून को उनकी बेटी का मालदीव से फोन आया। वह बता रही थी कि वह सागर की वजह से बहुत परेशान है।

वह बात नहीं करता। काफी देर बात होने के बाद गुरप्रीत ने फोन रख दिया। इसके कुछ देर बाद ही गुरप्रीत की सहेली का फोन आया कि उसने सुसाइड कर लिया है।

मृतका के पिता का कहना है कि सागर ने ही उनकी बेटी को आत्महत्या के उकसाया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 

—————————————————

ये भी पढ़ें 

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1