Prabhat Times
जालंधर। माडल टाऊन शॉप कीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर के प्रधान राजीव दुग्गल के नेतृत्व में एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्यों के साथ जालंधर के नए सीपी सतिन्द्र सिंह से मुलाकात की।
इस मौके पर राजीव दुग्गल, लाली घुम्मण के साथ वाईस चेयरमैन सुखबीर सिंह सुक्खी, उप प्रधान रमेश लखनपाल, भूपिन्द्र सिंह भिंदा, अनिल अरोड़ा, जसवंत सिंह पिंटू, जीएस नागपाल, विजय खुल्लर, दिवजोत सिंह, अंतरप्रीत सिंह, एसपी सिंह ढींगरा व मोनू मेहता भी मौजूद रहे।
एसोसिएशन की तरफ से पुलिस कमिश्नर को गुलदस्ता भेंट कर उनकी अच्छी सेहत, लंबी उम्र तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राजीव दुग्गल ने कहा कि पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह जैसे अनुभवी व निष्ठावान अधिकारी के जालंधर आने से शहर में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी और व्यापारी वर्ग को सुरक्षा का भरौसा मिलेगा।
पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने एसोसिएशन को आशव्सत किया कि जालंधर को और सुरक्षित तथा विकासशील शहर बनाने के लिए लोगों और व्यपारी भाईचारे के सहयोग से पुरी तनदेही से काम करेंगे। उन्होने कहा कि वे जालंधर के लिए ने नहीं है। शहर की जरूरतों और समस्याओं से भलि भांति परिचित हैं।
उन्होने विशेष तौर पर माडल टाऊन मार्किट का दौरा करने तथा एसोसिएशन के सदस्यो के साथ कप ऑफ कॉफी दौरान विचार विमर्श का भरोसा भी दिया, ताकि मार्किट तथा व्यापारियो से संबंधित मुद्दों को समझा जा सके और समाधान किया जा सके।
मुलाकात के दौरान चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मण ने माडल टाऊन मार्किट की कुछ रोजमर्रा की समस्याओँ भी पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाई। पुलिस कमिश्नर ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं को पहल के आधार पर निपटारे के लिए हिदायत दी।
एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह का धन्यवाद किया और आशा की कि उनके नेतृत्व में जालंधर शहर कानून व्यवस्था, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में ऊंचाईयां हासिल करेगा।
—————————————————————————-


————————————–








