Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्थानीय कपूरथला चौक के निकट स्थित गांधी वनिता आश्रम से आज शाम कुछ लड़कियां भाग निकली। लड़कियों के भागते ही आश्रम प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लड़कियों को कपूरथला चौक तथा कुछ लड़कियों को पुरानी सब्जी मंडी चौक के निकट से पकड़ लिया। सभी लड़कियों को वापस गांधी वनिता आश्रम ले जाया गया है। लेकिन लड़कियां आश्रम के भीतर जाने को राज़ी नहीं है।
सूचना मिलते ही ए.डी.सी.पी. जगजीत सरोआ, ए.सी.पी. सैंट्रल हरसिमरत सिंह छेत्तरा, थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. सुखबीर सिंह पुलिस फोर्स तथा पार्षद गुरविन्द्रपाल सिंह बण्टी नीलकंठ मौके पर पहुंचे हैं। पता चला है कि लड़कियां आश्रम के भीतर जाने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों द्वारा लड़कियों को समझाने की कोशिश की जा रही है।
लड़कियों द्वारा गांधी वनिता आश्रम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी आयु 16 से ज्यादा हो चुकी है, उन्हें रिलीज़ नहीं किया जा रहा। साथ ही रोटी, दवाईयां समय पर न देने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। सभी लड़कियां गांधी वनिता आश्रम के सामने स्थित मॉल के बाहर बैठी हैं। वे आस्रम के अंदर जाने को तैयार नहीं है। मौके पर जब्रदस्त हंगामा हो रहा है।
इस संबंध में फिलहाल गांधी वनिता आश्रम प्रबंधन के पक्ष सामने नहीं आया है। इसी बीच सूचना ये भी है कि गांधी वनिता आश्रम से भागी कुछ लड़कियां फिलहाल नहीं मिल रही हैं। घटना की पुष्टि ए.डी.सी.पी. जगजीत सरोआ ने की है। ए.डी.सी.पी. सरोआ का कहना है कि लड़कियां द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं। जांच के पश्चात ही वे कुछ कह सकेंगे।

ये भी पढ़ें