Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(firing bhagwan valmiki gate jalandhar) महानगर जालंधर में आज रात बड़ी वारदात की सूचना है। पता चला है कि जालंधर के भगवान महार्षि वाल्मीकि गेट के निकट गोली चली है।

बताया जा रहा है कि आज रात लगभग 10.30 बजे दो पक्ष आमने सामने हो गए। विवाद में गोली चलने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विवाद में संगत सिंह नगर निवासी निखिल अरोड़ा के घायल होने की सूचना है। निखिल अरोड़ा आप विधायक रमन अरोड़ा का करीबी है।

घटना में घायल हुए निखिल अरोड़ा वासी संगत सिंह नगर ने बताया कि आज रात उनके चाचा के बेटे गगन अरोड़ा वासी वाल्मीकि गेट का फोन आया कि उस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया है.

निखिल अरोड़ा ने बताया कि वे तुरंत अपने भाईयों के साथ मौके पर पहुंच गए। अभी वहां पहुंचे ही थी कि हमलावर युवको ने उन पर हमला तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

निखिल अरोड़ा के मुताबिक इस दौरान फायर भी हुई। मारपीट के बीच फायर होते ही सभी हमलावर फरार हो गए।

विवाद के दौरान घायल हुए आप नेता निखिल अरोड़ा को प्राईवेट अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

थाना नंबर 2 के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह का कहना है कि विवाद की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे है। घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है।

एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह का कहना है कि फिलहाल गोली चलने की घटना के कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं।

एसएचओ ने बताया कि मोहल्ले में दोनो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी जरूर हुई है।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चैक करवाएंगे। जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1