Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (fir registered against IAS Babita Kler, her husband and gunman in firing incident) महानगर के पॉश एरिया छोटी बारादरी में हुए गोलीकांड में खुलासा हुआ है कि गनमैन ने गोली स्टीन कलेर और आईएएस अधिकारी बबीता कलेर के कहने पर चलाई थी।

कमिश्नरेट पुलिस ने स्टीवन कलेर, आईएएस बबीता कलेर और गनमैन सुखकरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए ब्यानों में कहा कि वे प्रबल सरिया के मालिक सुलखन सिंह के पास मैनेजर है।

बीते दिन व उनके प्लाट मे मिट्टी डालने का काम चल रहा था। ट्रैक्टर ट्राली चालक मिट्टी डालने आया तो स्टीन कलेर ने उन्हें मिट्टी डालने से रोका।

हरप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली चालक ने उन्हें फोन पर बताया तो वे मौके पर आ गए।

हरप्रीत ने आरोप लगाया कि गनमैन सुखकरण सिंह ने उन पर गोली चला दी। जो कि उनकी दोनो टांगो पर लगी।

हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि गनमैन सुखकरण सिंह ने उसे गोली स्टीवन कलेर और बबीता कलेर के कहने पर मारी है।

पुलिस ने स्टीवन कलेर, बबीता कलेर और गनमैन सुखकरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने गनमैन को बीते दिन ही हिरासत में ले लिया था, जबकि स्टीवन और बबीता कलेर दोनो की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

——————————————–

ये भी पढ़ें 

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1