Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (fir registerd against congress leader jalandhar) मतदान के दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश मल्हौत्रा व उनकी पत्नी पूर्व पार्ष सुनंदा मल्हौत्रा पर हमला करने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद कुलदीप मिंटू के बेटे व कांग्रेस की महिला नेत्रियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश मल्हौत्रा ने पुलिस को दिए ब्यानों में बताया कि मतदान के दिन आर्य कन्या सैकंडरी स्कूल, बस्ती नौ में मतदान करके वापस लौट रहे थे।

रास्ते में कांग्रेस पार्टी के बूथ पर बैठ पवन कुमार शेरू की पत्नी रजनी अंगुराल, कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद कुलदीप मिंटू के बेटे सुमित मिंटू, शालू जरेवाल, शिखा वर्मा द्वारा उन पर हमला कर दिया गया।

योगेश मल्हौत्रा ने आरोप लगाया कि रजनी अंगुराल ने सभी को कहा कि वे उनकी वोट खराब कर रहे हैं। इसी बीच सभी लोग उनसे गाली गलौच करने लगे और जानलेवा हमला कर दिया।

योगेश मल्हौत्रा की शिकायत पर कुलदीप मिंटू के बेटे सुमित, दामाद शालू जरेवाल, रजनी अंगुराल, शिखा वर्मा व उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

———————————————————-

वीडियो – पंजाब में बड़ा रेल हादसा

————————————————————-

सरकार गिराने की बात पर CM मान ने अमित शाह को दिया ये जवाब – देखें वीडियो

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1