Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (farmers tractor march plan punjab) स्वतंत्रता दिवस मौके कल पूरे देश में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की अगुवाई में बाघा बॉर्डर से अमृतसर तक मार्च निकाला जाएगा।

फसलों की एमएसपी की लीगल गारंटी को लेकर पांच महीनों से संघर्ष पर चल रहे पंजाब के किसानों द्वारा स्वतंत्रता दिवस मौके कल ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

इस दौरान किसान ट्रैक्टरों पर किसानी झंडे व तिरंगा लगाकर चलेंगे।

वहीं, घगर नदी में बाढ़ आने की स्थिति में शंभू के नजदीक लगते सारे गांवों मदद व अन्य सामान पहुंचाने के लिए किसान पूरी तरह तरह तैयार है।

किसान मजदूर मोर्चा के सदस्यों ने बताया कि संघर्ष को 183 दिन पूरे हो गए हैं।

ट्रैक्टर मार्च के लिए सारे किसान नेताओं की डयूटी विभिन्न जिलों में लगाई गई हैं।

शंभू मोर्चे पर डटे सारे लीडर बाजवा ढाबे से मार्च शरू करेंगे। इसके बाद आपराधिक कानून की कॉपियां जलाएंगे।

बाघा बॉर्डर से अमृतसर तक निकालेंगे मार्च

सरवन सिंह पंधेर अमृतसर में रहेंगे। वह बाघा बॉर्डर से अमृतसर तक ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और तीनों आपराधिक कानूनों की प्रतियां जलाएंगे।

सुरजीत सिंह फूल भगता मंडी, मनजीत सिंह रॉय होशियारपुर में मौजूद रहेंगे।

सुखविंदर कौर मोड़ मंडी, सुखविंदर सिंह गिल जीरा तहसील और फिर डीसी ऑफिस फिरोजपुर, बलदेव सिंह जीरा की तरफ से जीरा ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे।

पंजाब के अन्य जिलों में ऐसे चलेगा मार्च

अमरजीत सिंह मोहरी अंबाला, बलवंत सिंह धर्मकोट, गुरप्रीत सिंह फरीदवाला, गुरदीप सिंह बाघा पुराना।

बलकार सिंह मल्ली और उपकार सिंह पुराना भंगाला अपने साथियों के साथ मुकेरियां में गन्ना मिल के पास, बलवंत सिंह मेहराज ब्लॉक फूल जिला बठिंडा, रोपड़ में मुख्तियार सिंह

और अवतार सिंह रूपनगर। सुखविंदर पाल सिंह फतेहगढ़ चूड़ियां में ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे।

इसी प्रकार रणजीत सिंह समाजपुर जिला अध्यक्ष पटियाला पटियाला उपस्थित रहेंगे।

सुखजिंदर सिंह जिला अध्यक्ष जालंधर जालंधर में उपस्थित रहेंगे।

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह से तेजवीर सिंह पंजोखरा साहिब पंचकूला और मलकीत सिंह जिला फिरोजपुर में रहेंगे।

 

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1