Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (ex MLA kulbir Singh jeera arrest ferozpur) पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे गिरफ्तार कर लिया।

सुबह सोते हुए फिरोजपुर पुलिस ने उन्हें घर से उठाया। उन पर बीडीपीओ कार्यालय पर धरना देने और काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जीरा आज दोपहर 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद गिरफ्तारी देने वाले थे।

4 दिन पहले ही विधायक जीरा के खिलाफ फिरोजपुर में FIR दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, जीरा के BDPO ने पुलिस को बताया कि 11 से 12 अक्टूबर तक कुलबीर सिंह जीरा ने उनके दफ्तर के सामने धरना लगाया। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ दफ्तर में उनके कमरे में जबरन घुस गए।

सरकारी काम में दखलअंदाजी के अलावा कांग्रेसी नेता ने सरकारी कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। BDPO की शिकायत मिलने के बाद आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जीरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दी थी सफाई

FIR दर्ज होने की जानकारी मिलते ही कुलबीर सिंह जीरा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी डाला।

जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने इलाके के सरपंचों को उनका हक दिलाने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में चल रहे धरने में पहुंचे थे। इसी वजह से उनके और उनके साथियों पर यह मुकदमा दर्ज किया गया।

आज 11 बजे देने थे सबूत

कुलबीर जीरा ने कहा- पंजाब में बदलाव लाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी की मौजूदा सरकार के इस फैसले का मैं स्वागत करता हूं। 17 अक्टूबर दोपहर 12 बजे मैं फिरोजपुर के धन-धन बाबा बूढ़ा साहिब जी पर माथा टेकूंगा।

उसके बाद पंजाब की 18 महीने पुरानी AAP सरकार के विधायकों और अधिकारियों के खिलाफ सबूत सार्वजनिक करते हुए गिरफ्तारी दूंगा, लेकिन इस पत्रकार वर्ता से पहले ही उन्हें सुबह घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1