Prabhat Times

जालंधर। (Ex minister Bhagat Chunni Lal statement on Mohindra Bhagat joining AAP) जालंधर लोकसभा उप चुनाव से ठीक पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत चूनी लाल के परिवार में दरार पड़ गई है।

मोहिन्द्र भगत व उनके बेटे अतुल भगत का भाजपा छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल होना पूर्व मंत्री भगत चुनी लाल को रास नहीं आया है।

मोहिन्द्र भगत के आप जॉइन करने का पता चलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, जिला भाजपा के अध्यक्ष सुशील शर्मा, एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की, अमित तनेजा व अन्य भाजपा नेता भगत चुनी लाल के घर पहुंचे।

भगत चुनी लाल ने कहा कि मोहिन्द्र का ये फैसला गल्त है। वे सारा परिवार भाजपा में था है और रहेगा। उनका जीना मरना भाजपा के साथ ही। पत्रकार वार्ता के दौरान भावुक हुए भगत चुनी लाल ने कहा कि वे सारा परिवार और भगत बिरादरी भाजपा के साथ ही है।

भगत चुनी लाल ने कहा कि मोहिन्द्र उनकी बहुत सेवा करता है। वो उनका आज्ञाकारी बेटा है। लेकिन विरोधियों ने उसे बहलाया है। मोहिन्द्र अभी घर नहीं लौटा है। उसके घर आने पर वे उन्हें जरूर समझाएंगे और घर वापस लाएंगे।

भगत चुनी लाल ने भगत बिरादरी से अपील की कि वे सारा परिवार भाजपा के साथ है और भगत बिरादरी भाजपा उम्मीदवार को ही वोट करे। चुनी लाल ने कहा कि उनके परिवार का वजूद भाजपा के साथ ही है।

 

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1