Prabhat Times

अमृतसर। (weather forecast yellow alert meteorological department rain alert heatwave) पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। कुछ ही दिनों में बढ़े पारे से एक बार फिर राहत के आसार बनते दिख रहे हैं।

आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसे देखते हुए पंजाब में मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

पंजाब को मौसम विभाग ने चार हिस्सों माझा, दोआबा और पश्चिम व पूर्व मालवा में बांट रखा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को पंजाब के माझा और दोआबा में बारिश हो सकती है।

वहीं, 17-18 अप्रैल को पूरे पंजाब में बारिश होगी। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल तक येलो अलर्ट किया जारी दिया है। उसके बाद भी 20 अप्रैल तक पंजाब के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

फसलों को पहुंच सकता है नुकसान

मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनी के अनुसार पंजाब में इन दिनों के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं खेतों में खड़ी फसल को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती हैं।

39 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

अगले दो दिनों के अंदर दिन के तापमान में काफी अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान अगले दो दिनों में 39 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से काफी अधिक है।

वहीं 16 अप्रैल के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन के तापमान में 3 से 6 डिग्री तक गिरावट होगी। तापमान कम होकर 33 डिग्री तक पहुंच सकता है।

जानें पंजाब के मुख्य शहरों का तापमान

अमृतसर – आज का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री को छुएगा। आने वाले दो दिनों में तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

जालंधर – आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार होगा। आने वाले दो दिनों में तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

लुधियाना – आज का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 39 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा।

पंजाब में फरीदकोट एरिया सबसे गर्म चल रहा है। बीते दिनों फरीदकोट का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया था। आज भी यहां का तापमान 39 डिग्री के पार ही रहेगा।

 

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1