Prabhat Times

Bilaspur बिलासपुर। (ex congress mla from bilaspur shot at by unidentified people) हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर शुक्रवार को फायरिंग हुई।

इसमें बंबर ठाकुर के साथ उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) भी घायल हुए हैं। बंबर ठाकुर को एक और पीएसओ को 3 गोलियां लगीं हैं।

ये घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। जिसमें 4 आरोपी कैद हुए हैं। एक आरोपी गोली मारता दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

बिलासपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग करते आरोपी CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। - Dainik Bhaskar

बंबर ठाकुर पर एक साल पहले भी हमला हुआ था। तब उनका एक दांत टूटा था। हालांकि बाद में मुख्य आरोपी को गोलियां मारी गई थीं।

घर में समर्थकों संग होली खेल रहे थे जानकारी के मुताबिक दोपहर के वक्त बंबर ठाकुर पत्नी को चंद्र सेक्टर में मिले सरकारी आवास में समर्थकों के साथ होली खेल रहे थे।

इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर 10 से 12 राउंड फायर कर दिए। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए दोनों को बिलासपुर अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां से उन्हें अलग-अलग अस्पताल में रेफर किया गया।

एसपी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे बिलासपुर के SP संदीप धवल ने कहा कि बंबर ठाकुर के थाई में गोली लगी है, जबकि पीएसओ के पांव, पीठ और थाई में लगी है।

गोली लगी या छर्रे लगे ये डॉक्टरों की रिपोर्ट से क्लियर होगा। उन्होंने बताया कि गोलियां चलाने वालों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी होगी।

बंबर पर पहले भी हुआ था हमला बंबर ठाकुर पर पहले भी एक बार हमला हो चुका है। 23 फरवरी 2024 को रेल लाइन निर्माण कंपनी के कार्यालय के बाहर हमले में उनका एक दांत टूट गया था।

तब 11 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद हमले के मुख्य आरोपी पर बिलासपुर कोर्ट परिसर के बाहर 20 जून 2024 को गोलियां चलाई गई। इस मामले में बंबर के बेटे समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

2012 में बिलासपुर से विधायक बने थे बंबर ठाकुर 2012 में बिलासपुर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।

साल 2017 में वह सुभाष ठाकुर और 2022 में त्रिलोक जम्वाल से चुनाव हार गए थे। बंबर ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते थे।

—————————————————

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1