Prabhat Times

लुधियाना। केंद्रीय एजेंसी ईडी लगातार पंजाब में सक्रिय है। राज्य सभा सदस्य और लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के अशोक मित्तल पर सर्च के तुरंत बाद ईडी ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की है।

जांच एजेंसी की टीमें शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ही लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित उनके घर (कोठी नंबर- 3311) में पहुंच गईं। इसके बाद बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई।

लुधियाना के अलावा जालंधर में भी कई जगहों पर ईडी ने रेड की है। मंत्री और उनके पार्टनर्स के लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ स्थित कुल 13 ठिकानों पर ईडी की टीमें जांच कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी की ये कार्रवाई जमीन सौदे को लेकर हुई है। सूत्रों का कहना है कि ईडीको शक है कि मंत्री अरोड़ा ने सूद के साथ मिलकर हैम्पटन होम्स वाली जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) गलत तरीके से किया। जिसके बाद इंडस्ट्रियल जमीन को रेजिडेंशियल में बदल दिया गया। इस में नियमों को अनदेखा किया गया।

सीएम भगवंत मान बोले – ये डिक्टेटरशिप

सीएम भगवंत मान ने कहा कि चुनाव में अरोड़ा ने भाजपा को बुरी तरह हराया था। ये भाजपा की 2027 चुनाव की तैयारी है- ईडी, इनकम टैक्स, नोटिस भेजो और डराओ। भाजपा को इलेक्शन के लिए 117 लोग नहीं मिल रहे। यह कह रहे है कि या तुम चुनाव न लड़ो या हमारी वॉशिंग मशीन से निकलो। ऐसे केसों में निकलता कुछ नहीं है। यह डेमोक्रेसी नहीं यह डिक्टेटरशिप है। यह लोकतंत्र नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा- आम आदमी पार्टी के नेता के यहां 3 दिन में ये दूसरी ED की रेड है। क्या प्रधानमंत्री जी बताएंगे कि अभी तक “आप” नेताओं के यहां जो इतनी सारी अनगिनत रेड की हैं, उनमे कितना काला पैसा मिला? एक रुपया भी मिला? पूरा देश देख रहा है कि आप केवल सत्ता के लिए कितनी ओछी राजनीति कर रहे हैं।

संजीव अरोड़ा का पहला रिएक्शन

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel