Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (dugri phase 1 Ludhiana firing lawyer injured) पंजाब के लुधियाना में दुगरी इलाके में कार सवार बदमाशों ने कार सवार वकील पर फायरिंग कर दी।

बेटे के साथ वकील सुखमीत सिंह भाटिया किसी काम से जा रहे थे। बदमाशों ने कुल 3 फायर किए है।

2 गोलियां वकील सुखमीत के लगी हैं। बदमाश फायरिंग की घटना को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए।

जिस कार में बदमाश आए वह सफेद रंग की थी। घटना दुगरी फेस-1 की है।

जिला बार संघ के प्रधान चेतन वर्मा ने कहा कि आज उनके साथी वकील सुखमीत सिंह भाटिया अपने बेटे के साथ किसी काम से दुगरी फेस-1 से जा रहे थे।

अचानक कार सवार बदमाश आए। जिन्होंने उनकी कार पर गोलियां चला दीं। सुखमीत ने बेटे को सीट के नीचे छिपा दिया।

बदमाशों ने की 3 राउंड फायरिंग

बदमाशों ने कुल 3 फायर किए है। घायल अवस्था में सुखमीत खुद ही थाना दुगरी पहुंचे। पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार लिया।

सुखमीत की हालत बिगड़ती देख दो पुलिस कर्मचारियों के साथ उन्हें डीएमसी अस्पताल भेजा गया।

सुखमीत इस समय इमरजेंसी वार्ड में दाखिल है। उनका उपचार किया जा रहा है।

कल वकीलों की रहेगी हड़ताल

प्रधान चेतन वर्मा मुताबिक गुरुवार को पूरा दिन रोष स्वरूप वकीलों की हड़ताल रहेगी। वकील भाईचारा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की जाएगी ताकि हमलावरों को पकड़वाया जा सके। फिलहाल इस मामले में अभी थाना दुगरी की पुलिस और अन्य सीनियर अधिकारी वकील सुखमीत से मुलाकात करेंगे। उनके होश में आने के बाद अगली कार्रवाई पुलिस करेगी।

एडीसीपी देव सिंह ने कहा कि वकील सुखमीत भाटिया से उनकी बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि है उनके ससुराल पक्ष वालों से कोई विवाद चल रहा है। इस कारण उन्हें हमले के पीछे शक है। बाकी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

—————————————————–

केजरीवाल, भगवंत मान ने घर घर जाकर बांटा राशन

———————————————————–

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

दिल दहला देने वाला Video

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1