Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (health minister balbir singh met injured farmers) पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने अस्पतालाें में घायल किसानों से मुलाकात की।

दिल्ली कूच के समय हरियाणा में प्रवेश करते समय आंसू गैस व लाठियों से घायल हुए किसानों के इलाज को लेकर पंजाब सरकार ने गंभीरता दिखाई है।

हरियाणा से लगते सीमावर्ती एरिया में स्थित सारे अस्पतालों में इलाज के उचित इंतजाम किए गए हैं।

वहीं, पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने खुद अस्पतालों में जाकर घायल किसानों से मुलाकात की है।

उन्होंने कहा कि धरने पर घायल किसानों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

सेहत विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि किसानों का इलाज पहल के आधार पर किया जाए।

अस्पतालों में स्टाफ की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। वहीं, आम आदमी पार्टी के विधायक भी किसानों से मुलाकात कर रहे हैं।

इन तीन अस्पतालों का किया दौरा

पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने तीन अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान वह सबसे पहले एआईआईएमएस मोहाली पहुंचे थे।

वहां पर उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लिया था। इसके बाद दोपहर में उन्होंने राजपुरा सिविल अस्पताल का दौरा किया।

साथ वहां पर भर्ती किसानों से मुलाकात की। वहां पर 26 किसान भर्ती है। इसके बाद वह पटियाला सिविल अस्पताल पहुंचे।

वहां पर भी किसान भर्ती है। अब तक 40 के करीब अस्पतालों में भर्ती हुए। वहीं, उन्होंने सभी बार्डर पर 4-4 एंबुलेंस तैनात करने के आदेश दिए हैं।

हर दल किसानों के साथ हुआ खड़ा

पंजाब के किसानों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार डटकर खड़ी है। एक तरफ जहां सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के नेता केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग करवाने में मौजूद रहे।

वहीं, अब इलाज में भी लगे हुए हैं। कांग्रेस ने भी किसानों की मदद के लिए फ्री कानूनी मदद देने का फैसला लिया है।

—————————————————–

केजरीवाल, भगवंत मान ने घर घर जाकर बांटा राशन

———————————————————–

शनिवार को पंजाब आ रहे हैं केजरीवाल, शुरू  करेंगे ये सुविधा

दिल दहला देने वाला Video

video – CM भगवंत मान ने कॉलोनाइजरों की दी सख्त चेतावनी

जालंधर में महिला को कुत्तों ने नौचा, Video

—————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1