Prabhat Times

New Delhi नई दिल्ली। (DSGMC appeals to Sikh organizations to collectively celebrate the 350th martyrdom day of Guru Tegh Bahadur Ji) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने आज सभी सिख संस्थाओं और संप्रदायों से अपील की कि वे नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी की 350वीं शहादत दिवस को एकजुट होकर मनाएं।

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित डी.एस.जी.एम.सी. मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हरमीत सिंह कालका ने बताया कि इस ऐतिहासिक शहादत दिवस को आध्यात्मिक जोश और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

इसमें सिख संस्थाएं, बच्चे, सिंह सभाएं, इस्त्री सभाएं और एन.जी.ओ. की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया, “मैंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (अमृतसर) के अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह धामी से व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्हें बैठक में शामिल होने का न्योता दिया।

उनकी ओर से एस.जी.पी.सी. के पूर्व महासचिव और वरिष्ठ नेता सरदार गुरचरण सिंह ग्रेवाल को प्रतिनिधि के रूप में भेजा गया। यह बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

उन्होंने बताया कि बैठक में यह तय हुआ कि नगर कीर्तन आनंदपुर साहिब, पंजाब से शुरू किया जाएगा, जहां कश्मीरी पंडित मुग़ल शासकों द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन से बचने के लिए गुरु तेग़ बहादुर साहिब की शरण में आए थे।

उन्होंने स्पष्ट किया, “नौवें पातशाह की शहादत का मुख्य केंद्र दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा सीस गंज साहिब है और उनका अंतिम संस्कार गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में किया गया था। इस कारण यह डी.एस.जी.एम.सी. की जिम्मेदारी बनती है कि यह शताब्दी दिल्ली में विधिवत मनाई जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि परंपरा के अनुसार किसी भी शताब्दी समारोह का आयोजन उस क्षेत्र की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करती है जहाँ वह ऐतिहासिक घटना घटी हो और अन्य सिख संस्थाएं सहयोग करती हैं।

उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी तय हुआ कि एस.जी.पी.सी. पंजाब में नगर कीर्तन निकालेगी, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरियाणा में उस नगर कीर्तन को आगे बढ़ाएगी और जब वह दिल्ली पहुंचेगा, तब डी.एस.जी.एम.सी. उसकी सारी व्यवस्था संभालेगी।

एक सवाल के जवाब में हरमीत सिंह कालका ने बताया कि डी.एस.जी.एम.सी. द्वारा यह योजना बनाई गई है कि स्त्री सत्संग, सिंह सभा गुरुद्वारों के कार्यक्रम, बच्चों की कार्यशालाएं, सेमिनार और सर्वधर्म सम्मेलन जैसे आयोजनों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सभी सिख संस्थाओं की सामूहिक भागीदारी होगी। इन कार्यक्रमों में भारत सरकार और दिल्ली सरकार भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

————————————–

ये भी पढ़ें 

—————————————————————-

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1