Prabhat Times

पटियाला। (drunk lady enter dukh nivaran gurudwara patiala devotee shoot died) पंजाब में पटियाला के गुरुद्वारा में बेअदबी मामले में एक श्रद्धालु ने रविवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

आरोप है कि महिला गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में सरोवर के पास शराब पी रही थी। गोलीबारी में एक सेवादार भी घायल हो गया।

आरोपी का नाम निर्मलजीत सिंह है और पटियाला का रहने वाला है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, मृतक महिला का नाम परविंदर कौर (32) है। वह गुरुद्वारे के अंदर शराब पी रही थी। तभी गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश भी की।

वे महिला को गुरुद्वारे के मैनेजर के कमरे में पूछताछ के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तब उसने शराब की बोतल से कर्मचारियों पर हमला किया।

आरोपी ने 5 फायर किए, 3 गोली महिला को लगीं

सेवादार महिला से पूछताछ कर रहे थे कि तभी आरोपी निर्मलजीत वहां आ गया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। निर्मलजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से 5 फायर किए।

महिला को तीन गोलियां लगीं, जबकि सेवादार सागर कुमार को भी एक गोली लगी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सागर को रजिंद्रा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके पेट में गोली लगी है।

कत्ल के बाद संरेडर किया

आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है और वह रोजाना गुरुद्वारा साहिब आता था। श्रद्धालु सागर मल्होत्रा भी फायरिंग में घायल हुआ है।

पटियाला के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने किस कारण महिला को गोली मारी, यह अभी जांच का विषय है। यह संवेदनशील मामला है।

घटना की जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से बयान जारी किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

 

व्हाटसएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1