Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (DGP Gaurav Yadav Punjab strict order for all officials) पंजाब के लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है।

एसएचओ से लेकर उच्च अधिकारी तक अब रोजाना सुबह 11 बजे से एक बजे तक अपने आफिसों में बैठेंगे।

इस पहल के आधार पर लोगों की दिक्कतों को सुनेंगे।

इस संबंधी आदेश डीजीपी पंजाब गौरव यादव की तरफ से दिए गए है।

उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी है।

डीजीपी की तरफ से यह फैसला लोगों की तरफ से आने वाली शिकायतों के तुरंत निपटाने के लिए लिया गया है।

यह आदेश सभी रेंज के एडीजीपी/ आईजीपी/डीआईजी, पुलिस कमिश्नर,  एसएसपी, डीएसपी और एसएचओ पर लागू होंगे।

यह आदेश सभी वर्किंग दिवस पर लागू होगा। उन्होंने कहना है कि पुलिस का यह भी सबसे कर्तव्य है।

लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

चंडीगढ़ मुख्यालय में भी आदेश होंगे लागू

पुलिस के उक्त आदेश पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में भी लागू होंगे।

पुलिस मुख्यालय में विशेष डीजीपी/अतिरिक्त डीजीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को लोगों से तय समय में मिलना होगा।

डीजीपी ने साफ किया है कि सभी को उक्त आदेशों का पालन करना होगा।

नागरिकों तक पहुंचने के लिए यह पुलिस का बड़ा कदम है।

राज्य में कानून व्यवस्था में बनाए रखने के लिए यह प्रयास जारी रहेंगे।

 

 

————————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1