Prabhat Times

प्रीत सूजी

Jalandhar जालंधर। (Deposit of these leaders confiscated in Lok Sabha elections) पंजाब की सबसे हॉट सीट जालंधर के लोकसभा चुनावों के नतीज़े आ गए।

चौधरी परिवार के तीखे विरोध, सुशील रिंकू के दल बदल कर भाजपा का केंडीडेट बनने तथा खासकर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के कांग्रेस की और से चुनाव मैदान में उतरने के कारण हॉट सीट मानी जा रही जालंधर लोकसभा हल्के का नतीजा कांग्रेस फेवर रहा।

लेकिन इन चुनावों में खुद को ‘गेम चेंजर’ के रूप मे देख रहे बहुजन समाज पार्टी के केंडीडेट बलविन्द्र कुमार और शिरोमणि अकाली दल के कैंडीडेट और पंजाब के पूर्व मंत्री रहे मोहिन्द्र सिंह के पी की जमानत ज़ब्त हो गई।

बता दें कि जालंधर लोकसभा हल्का के लिए चुनाव मैदान सजने के दौरान ही सबकी यानिकि विरोधी पार्टियों की नज़र बहुजन समाज पार्टी के कैंडीडेट बलविन्द्र कुमार पर थी। भारतीय जनता पार्टी हो या फिर कांग्रेस या फिर आप।

राजनीतिक विद्वान मानते थे कि बलविन्द्र कुमार का वोट बैंक ही जालंधर लोकसभा हल्का की जीत तय करेगा।

इसका कारण ये था कि 2019 लोकसभा चुनावों में बलविन्द्र कुमार को 2 लाख 4000 के करीब वोट प्राप्त हुए थे।

चूंकि जालंधर रिज़र्व सीट है और इसमें एससी समाज का अच्छा खासा वोट बैंक है।

इस लिहाज से  खासकर भारतीय जनता पार्टी की कोशिश थी कि बलविन्द्र कुमार को कंट्रोल किया जाए। उसे और तेजी से चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार किया जाए।

इसके पीछे राजनीतिक विद्वानों का तर्क ये था कि बलविन्द्र 2 लाख या इससे अधिक जितनी भी वोट प्राप्त करते हैं उसका नुकसान कांग्रेस को होगा और फायदा सीधे तौर पर भाजपा को होगा।

इसी प्रकार कांग्रेस द्वारा टिकट न दिए जाने क्षुब्ध मोहिन्द्र सिंह केपी भी अकाली दल जॉइन कर चुनाव मैदान में उतर आए.

मोहिन्द्र सिंह केपी को भी यकीन था कि वे अपना पर्सनल और अकाली दल का वोट हासिल करके चुनावी फाइट में आएंगे।

लेकिन उन जुगत के बावजूद नतीजे उल्टफेर वाले साबित हुए।

2019 विधानसभा चुनावों में 2 लाख से अधिक वोट प्राप्त करने वाले बलविन्द्र कुमार महज़ 64,941 वोट तथा केपी के हिस्से भी 67911 वोट आए।

नियमानुसार दोनों केंडीडेट 1 जून को जालंधर लोकसभा हल्के के लिए हुए कुल मतदान 9,89,316 वोट का 16 प्रतिशत वोट भी प्राप्त नहीं कर पाए।

इन नेताओं के साथ साथ लगभग एक दर्जन अन्य केंडीडेट की भी जमानत ज़ब्त हो गई।

जालंधर में इतने वोटरों ने दबाया नोटा

जालंधर लोकसभा चुनाव मैदान में 20 केंडीडेट चुनाव मैदान में थे। जालंधर के 4743 वोटरों को एक भी कैंडीडेट पसंद नहीं आया और उन्होनें नोटा दबाया

भाजपा नेता अमित तनेजा की मेहनत से जालंधर कैंट में बढ़ा भाजपा का वोट बैंक

जालंधर कैंट हल्के में भाजपा का वोट बैंक प्रतिशत में वृद्धि हुई है। बता दें कि जालंधर कैंट शुरू से ही कांग्रेस फेवर सीट रही है।

इस सीट पर भाजपा को कभी ज्यादा तवज्जो नहीं मिली।

बता दें कि 2022 विधानसभा चुनावो मे भाजपा 4 नंबर पर थी।

2023 के लोकसभा उपचुनाव मे 3 नंबर पर थी। 2024 लोकसभा चुनावो मे 2 नंबर पर आई थी।

लेकिन इन चुनावों में जालंधर कैंट का जिम्मा वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा के कंधो पर था।

उनकी मेहनत से जालंधर कैंट में भाजपा को संभवतः पहली बार वोट प्रतिशत मिला है।

जालंधर नार्थ, सैंट्रल से भाजपा और बाकी सभी विधानसभा हल्कों से जीती कांग्रेस

17वीं लोकसभा के नतीजों में जालंधर की सीट पर जहां कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत दर्ज की है।

चरणजीत चन्नी को कुल 3,90,053, भाजपा के रिंकू को 2,14060, आप प्रत्याशी टीनू को 2,08,889, अकाली दल के केपी को 67911, बसपा के बलविन्द्र कुमार को 64941 वोट पड़ें।

वहीं नतीजों में जालंधर के नौं विधानसभा हल्कों पर कांग्रेस को सबसे अधिक लीड़ नकोदर हल्के से 20673 पर जीत मिली है।

इसके अलावा चरणजीत सिंह चन्नी ने 7 विधानसभा हल्कों पर अपनी जीत दर्ज की है जबकि बीजेपी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को जालंधर सेंट्रल 3733 और जालंधर नोर्थ से 5986 पर जीत दर्ज की है।

देखे विधानसभा हल्कों अनुसार नतीजे किसे कहां से कितनी वोट मिले।

हल्का फिल्लौर – कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 19555 वोट से जीते। इस हल्के में  भाजपा – 12131, कांग्रेस- 46956. आप- 27401 मत हासिल हुए।

नकोदर – चरणजीत सिंह चन्नी 20673 की लीड मिली। इस हल्के में भाजपा – 14080 कांग्रेस – 43874 आप- 23201 वोट पड़े।

शाहकोट से चरणजीत सिंह चन्नी 18839 वोट से जीते। भाजपा – 11389, कांग्रेस – 47009, आप – 28116 वोट पड़े।

करतारपुर से चरणजीत सिंह चन्नी 16052 वोट से जीते। भाजपा – 11856, कांग्रेस – 45158, आप- 29106 वोट पड़े

जालंधर वेस्ट से भाजपा के सुशील कुमार रिंकू 1557 वोट से जीते। भाजपा – 42837, कांग्रेस – 44394, आप- 15629 वोट मिले।

जालंधर सेंट्रल से सुशील कुमार रिंकू 3733 वोट से जीते। भाजपा – 38115, कांग्रेस – 34381, आप- 18528 वोट पड़े।

जालंधर कैंट से चरणजीत सिंह चन्नी 16356 वोट से जीते।  भाजपा – 29094, कांग्रेस – 45450, आप – 20246 वोट पड़े।

आदमपुर से चरणजीत सिंह चननी 14071 वोट से जीते।  भाजपा – 7171, कांग्रेस – 41243, आप – 27172 वोट पड़े।

———————————————————-

वीडियो – पंजाब में बड़ा रेल हादसा

————————————————————-

सरकार गिराने की बात पर CM मान ने अमित शाह को दिया ये जवाब – देखें वीडियो

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1