Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (crane-crushed-azamgarh-man-near-focal-point) महानगर जालंधर हादसों का शहर बनता जा रहा है। रोजाना किसी न किसी मार्ग पर सड़क हादसे में लोग जानें गंवा रहे हैं।

बीते दिन दूरदर्शन केंद्र के निकट शहर के दो युवा कारोबारियों से हुए जानलेवा हादसे के बाद आज सुबह फोकल प्वाइंट एरिया में तेज रफ्तार क्रेन ने युवक को कुचल दिया।

दूरदर्शन केंद्र के निकट हुए हादसे की तरह ये हादसा भी दिल दहला देने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार क्रेन युवक को काफी दूर तक कुचलती रही।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के फोकल प्वाइंट में काम से लौट रहे एक मजदूर दिनेश वासी उत्तर प्रदेश की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मजदूर फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।

हादसे की सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है।

क्रेन के ड्राइवर और क्रेन को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक के दोस्त दिनेश ने बताया कि वे दोनों फोकल प्वाइंट में पल्लेदारी का काम करते हैं। रोजाना की तरह वह काम के बाद देर शाम घर जा रहा था। तभी पीछे से एक क्रेन आई और उसके दोस्त दिनेश को टक्कर मार दी।

जब तक दिनेश को बचाया जा सका, क्रेन उसके सिर के ऊपर से गुजर चुकी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से क्रेन चालक को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले किया गया।

 

—————————————————

खबरें ये भी हैं…


————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1