Prabhat Times

लुधियाना। (Corporation, administration and MLA are all helpless in front of mad dog, voters of Urban Vihar, Dugri have hope only from CM Bhagwant Mann) औद्योगिक नगरी लुधियाना के अर्बन विहार, डुगरी के सैंकड़ो ईलाकावासी आतंक में है।

ये आतंक या दहशत किसी गैंगस्टर या आतंकवादी की नहीं बल्कि एक कुत्ते की है।

जी हां, एक कुत्ते ने ईलाके के बड़े, बूढ़े, बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पिछले कुछ सप्ताह में एक कुत्ते द्वारा ईलाकावासियों को काटने, नौचने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

आमतौर पर अपराधियों, गैंगस्टरों के आगे बेबस नज़र आने वाली सरकार इस मामले में भी बिल्कुल बेबस है।

हैरानी जनक तथ्य ये है कि खतरनाक कुत्ते से बचने के लिए कालोनी के लोग नगर निगम और जिला प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायतें दे चुके हैं।

इससे भी बड़ी बात की ईलाका विधायक खुद कालोनी में आकर पीड़ितों से मिले और एक दिन में कुत्ते की समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर गए, लेकिन आज कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों हैं। स्पष्ट है कि ईलाका विधायक इस मामले में बिल्कुल बेबस है।

अर्बन विहार, डुगरी लुधियाना के जसपाल सिंह टाइगर ने बताया कि कालोनी में पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। पिछले कुछ सप्ताह से ईलाके के लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है।

अगर जरूरी काम से निकलते हैं तो हाथ में हॉकी, या लाठियां रखनी पड़ती हैं। जसपाल सिंह टाइगर ने बताया कि पागल कुत्ता कई इलाकावासिय़ों को अपना शिकार बना चुका है।

जसपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले घर से निकले महिला को पागल कुत्ते ने घेर लिया। कुत्ते ने महिला की टांग से मांस तक नौच दिया। उसे गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

जसपाल सिंह टाइगर ने बताया कि इस समस्या संबंधी जिला प्रशासन, नगर निगम अधिकारियों को बार बार सूचित किया गया।

सुनवाई न होता देख कालोनी के सैंकड़ो लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया, लेकिन ईलाका विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू कालोनी में आए और पीड़ितों से व कालोनीवासियों से मिलकर आश्वासन दिया कि एक दिन में समस्या का समाधान होगा।

लेकिन आज कई दिन बीत जाने के बाद अब जिला प्रशासन, नगर निगम की तरह विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू भी बेबस हैं।

जसपाल सिंह टाइगर ने कहा कि अगर प्रशासन और सरकार उनकी इस समस्या का समाधान नहीं कर सकते उन्हें मूलभूत सुविधाएं कैसे दे पाएंगे।

जसपाल सिंह टाइगर ने कहा कि विधायक कुलवंत सिद्धू ने तो कुछ नहीं किया, इसके बाद अब उन्हें आस है तो पंजाब के सीएम भगवंत मान से।

वे जल्द ही सीएम मान से मिलने का प्रयास करेंगे और सोशल मीडिया के ज़रिए उन तक अपनी पुकार पहुंचाएंगे।

जसपाल सिंह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से अपील की है कि कालोनी के सैंकड़ो लोगों को कुत्ते के आतंक से निज़ात दिलवाई जाए।

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1