Prabhat Times

नई दिल्ली। (cbi arvind kejriwal aap cabinet minister mla stopped round up badli) अरविंद केजरीवाल की सीबीआई के समक्ष पेशी को लेकर बवाल खड़ा हो गया है।

निर्धारित समय पर सीएम अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर अकेले पहुंचे है, लेकिन सरकार के इस एक्शन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आप नेताओँ पर दिल्ली पुलिस का कहर बरपा है।

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए पहुंचे पंजाब सरकार के मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और वर्करों पर लाठीचार्ज की सूचना है। लाठीचार्ज में कई वर्कर घायल होने तथा पंजाब के विधायकों को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की सूचना है।

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली जा रहे पंजाब की मान सरकार के मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा बादली में रोका गया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आज सीबीआई में पेशी के मौके पर प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे केबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माझरा, विधायक गुरलाल घनौर, जसविंत सिंह गज्जनमाझरा, पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह, लुधियाना से विधायक अशोक पराशर पप्पी, शरणपाल सिंह मक्कड़ समेत कई विधायकों और नेताओँ को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।

आप नेताओँ और वर्करों पर लाठीचार्ज

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया।

इसके बाद निहत्थे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे AAP वर्करों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। डॉ. बलबीर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जान बचाने के लिए उन्हें CPR करना पड़ा। घायलों को अस्पताल भी ले जाया गया।

उन्होंने इस घटना को AAP के विरोध को कुचलने के लिए मोदी सरकार का क्रूर हमला बताया है।

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे शर्मनाक कृत्य बताया है। उन्होंने लिखा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

उन्होंने कहा कि संविधान और सर्वोच्च न्यायालय हमें घूमने और शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार देता है।

लेकिन AAP को इसकी परमिशन नहीं दी जा रही। उन्होंने पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों और स्वयंसेवकों को बादली में रोके जाने को शर्मनाक कहा है।

देखें वीडियो

पुलिस हिरासत में लिए गए AAP नेता

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे AAP से चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद अंजू कत्याल और दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इसका कारण उनके द्वारा अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में संलिप्त होने के पोस्टर फाड़ा जाना बताया गया है।

इसके अलावा पंजाब के मंत्री व विधायकों और सभी कार्यकर्ताओं को दिल्ली बॉर्डर पर रोका गया है।

सभी मंत्री व कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क बैठ कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से धक्का मुक्की की सूचना भी है।

सीएम भगवंत मान ने कही ये बात

CBI करेगी पूछताछ

गौरतलब है कि AAP संयोजक एवं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को आज CBI ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

केजरीवाल के समर्थन के लिए पंजाब के मंत्री व नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं।

Click Here

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1