Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (cm bhagwant mann jalandhar sarkar tohade dwaar) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर में रहेंगे।

CM मान 14 और 15 अगस्त को सरकारी आवास में ‘सरकार तुहाडे द्वार’ कैंप का आयोजन करेंगे।

लोगों की समस्याएं मुख्यमंत्री सुनेंगे। आजादी दिवस पर मान जालंधर में तिरंगा भी फहराएंगे।

मान के आने पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए है।

उप-चुनाव में किया था 2 दिन जालंधर रहने का वादा

बता दें वेस्ट हलके में हुए उपचुनाव के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से 2 दिन जालंधर में रहकर लोगों की समस्याएं सुनने का वादा किया था।

उसी वादे के मुताबिक पिछले दो से तीन बार वह लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जालंधर में सरकार तुहाडे द्वार कैंप लगा चुके है।

हाल ही में 24 जुलाई को सीएम मान द्वारा रखे गए जालंधर में 2 दिन के कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी गई थी।

अब फिर से सीएम मान लोगों की समस्या सुनने के लिए जालंधर दौरे पर आ रहे है।

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1