Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (cm bhagwant mann hoisted the tricolor in jalandhar) पंजाब में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जालंधर में हुआ।

इस मौके सीएम भगवंत मान ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा देश को आजाद हुए 78 साल हो गए हैं।

आजादी पंजाबियों के लिए खास महत्व रखती है। क्योंकि आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं।

आजादी मिलने के साथ ही पंजाब ने बंटवारे का दुख झेला है। हमें आजादी बहुत महंगी मिली है, लेकिन पंजाबियों ने देश की तरक्की में जो योगदान दिया है वह बेमिसाल है।

सीएम भगवंत मान ने जालंधर के स्कूलों में 16 अगस्त की छुट्टी का भी ऐलान किया है।

CM के संबोधन की अहम बातें

पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत

उन्होंने कहा कि पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत है। इसमें नफरत के बीज फैलाने की कोशिश मत करना। यहां पर ईद, रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे त्योहार इकट्‌ठे मनाए जाते हैं। शहीद पूरे देश के होते है। उन्हें नहीं बांटना चाहिए।

ड्रग को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई

पंजाब को ड्रग फ्री बनाने के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई है। अब तक 14394 नशा तस्कर पकड़े गए हैं। दस हजार एफआईआर दर्ज की गई हैं। 394 बड़े नशा तस्कर पकड़े हैं। नशा तस्करों की 173 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की है।

सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही

बिजली के क्षेत्र में राज्य को सरप्लस किया है। गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा है। अब पांच में तीन सरकारी थर्मल प्लांट है। सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही है।

4.10 हजार पुलिस मुलाजिम भर्ती होंगे​​​​​​​

पंजाब में अब तक 44666 युवाओं को नौकरियां दी हैं। युवाओं को बिना रिश्वत दिए नौकरियां मिल रही हैं। पुलिस में जल्द ही दस हजार मुलाजिम भर्ती होंगे।

​​​​​​​सड़क सुरक्षा फोर्स के बारे में दूसरे राज्य पूछ रहे

सड़क सुरक्षा फोर्स बनाने वाला पंजाब देश का पहला सूबा है। फरवरी से अब तक 1400 लोगों की जिंदगी फोर्स बचा चुकी है। इसके साथ लोगों का कीमती सामान भी बचाया है। अन्य राज्य भी इस फोर्स के बारे में पूछ रहे हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स हमारा कॉपी राइट है। ऐसे में अब पैसे लेकर ट्रेनिंग देंगे।

पहली बार सीमा सुरक्षा बल की झांकी शामिल

पहली बार राज्य स्तरीय समागम में सीमा सुरक्षा बल की झांकी भी शामिल की गई है।

शहीदों के परिवार सम्मानित

पंजाब सीएम द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, बहादुर सैनिक व शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया। उनके साथ पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा व डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद हैं। वहीं, बच्चों द्वारा गिर रहे जलस्तर को बचाने का संदेश देते हुए एक पीटी शो आयोजित किया गया।

पंजाब पुलिस में 10 हजार पदों पर भर्ती होगी

सीएम ने कहा कि सरकार शहीदों के सपनों को सच करने में लगी हुई है। जल्द ही भलाई की स्कीमों की शुरुआत होगी। पंजाब पुलिस में 10 हजार पदों पर भर्ती होगी। कोशिश यही है कि पंजाब पुलिस में मुलाजिमों की संख्या सवा लाख तक लेकर जाएं। क्योंकि 2001 में भी पुलिस के मुलाजिमों की संख्या अस्सी हजार थी, जो कि अब भी अस्सी हजार है। जबकि अब पुलिस पर वर्कलोड बहुत ज्यादा हो गया है।

CM बोले- शहीद पूरे देश के होते हैं, उन्हें नहीं बांटना चाहिए

सीए ने कहा कि शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह की पुण्यतिथि भी आज है। उनसे ही भगत सिंह को आजादी की जंग की प्रेरणा मिली थी। यह दिन बहुत पवित्र है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जमीन बहुत उपजाऊ है। यहां पर कुछ भी बीज डाल दो, वह पैदा हो जाएगा। उन्होंने नसीहत दी कि हमारी सोशल बॉन्डिंग को तोड़ने की कोशिश न करें। यहां पर ईद, रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे त्योहार इकट्‌ठे मनाए जाते हैं। उन्होंने कहा शहीद पूरे देश के होते है। उन्हें नहीं बांटना चाहिए।

सड़क सुरक्षा फोर्स अच्छा काम कर रही, कई लोगों की जान बचाई: मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक मात्र सूबा है, जहां पर सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई है। यह बहुत ही शानदार काम कर रहे हैं। जब से फोर्स गठित की है कि अब तक 1200 से अधिक लोगों की जान बचाई है। जबकि 25 लाख से अधिक लोगों का कीमती सामान बचाया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्य भी इस फोर्स के बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा फोर्स हमारा कॉपी राइट है। ऐसे में अब पैसे लेकर ट्रेनिंग देंगे।

घर पर नौकरी की चिट्‌ठी आएगी

उन्होंने कहा कि 44,666 लोगों को अब तक नौकरियां दी हैं। उन्होंने नौजवानों को नसीहत दी कि वह पढ़ाई लिखाई करें। यह चिंता छोड़ दो कि आपको कोई मंत्री या बड़ा आदमी नहीं जानता है। रिश्वत देने के लिए पैसे नहीं है। आपको घर पर नौकरी की चिट्‌ठी आएगी। उन्होंने कहा कि यह धरती शहीदों, पीरों और गुरुओं की है। ऐसे में इस धरती को क्यों छोड़ें। इससे बढ़िया धरती कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि आओ मिलकर रंगला पंजाब बनाएं।

14394 नशा तस्कर पकड़े गए

CM ने कहा कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई है। 14 हजार से ज्यादा FIR दर्ज की हैं। 14394 नशा तस्कर पकड़े गए हैं। 173 करोड़ की प्रॉपर्टी नशा तस्करों की जब्त की है।

हॉकी टीम के खिलाड़ी सम्मानित किए जाएंगे

उन्होंने ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि 19 खिलाड़ी खेलने गए थे, उसमें 10 पंजाब के थे। वह सारे जालंधर एरिया के थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। 28 अगस्त को संगरूर से खेडा वतन पंजाब दियां का आगाज होगा।

829 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए

मुख्यमंत्री भगवंत ने कहा अच्छी एजुकेशन दी जा रही है। स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले जा रहे हैं। वहीं 829 मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं। दो करोड़ से अधिक लोगों ने इनका फायदा उठाया है। वहीं, सरकार आपके द्वार मुहिम शुरू हो गई। अब अधिकारी गांवों में जाकर लोगों की दिक्कतें सुन रहे हैं। यह हमारी सरकार की पहल है।

गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा

उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में हमने काम शुरू किया है। गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट हमने खरीद लिया है। पांच थर्मल प्लांटों में से तीन हमने खरीद लिए हैं। वहीं, कुछ महीनों में हम मुबंई, पुणे, हैदराबाद को 300 करोड़ को बिजली बेच चुके हैं।

हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव भेजा

सीएम ने कहा कि 28 सितंबर को मोहाली में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर 35 फीट की प्रतिमा स्थापित होगी। हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा है। हम शहीदों को सम्मान देने की कोशिश करेंगे।

बिजली की दिक्कत दूर होगी

सीएम ने कहा कि 78 साल देश को आजाद हुए हो गए, लेकिन अभी तक पुरानी सड़कें, सीवरेज, कूड़े के ढेर की समस्या जस की तस खड़ी है। इसके लिए सबको मिलकर काम करना होग। आजादी के बाद मालवा नहर बनाई जा रही है। वहीं, धार कलां में नया 206 मेगावाट का डैम बना रहे हैं। उससे बिजली की दिक्कत दूर होगी। वहीं, 24 घंटे चलने वाली दोआबा बिस्त नहर बनाएंगे। अक्टूबर में डैम शुरू होगा।

अब पानी को बचाने के लिए लहर चलानी पडे़गी: मान

उन्होंने कहा कि जब देश को आजादी मिली तो अनाज का संकट था। अमेरिका जैसे देशों से अनाज मंगवाना पड़ता था, लेकिन फिर हरित क्रांति आई। इसमें पंजाब ने पूरा सहयोग दिया। देश के अन्न के भंडार भर दिए, लेकिन यह क्रांति बहुत महंगी पड़ी है। हमारी जमीनी जलस्तर नीचे चला गया। अब पानी को बचाने के लिए लहर चलानी पडे़गी।

सीएम बोले- आजादी के लिए अपने हीरे लुटाए हैं

सीएम ने कहा कि आज देश को आजाद हुए 78 साल हो गए हैं। आजादी पंजाबियों के लिए खास महत्व रखती हे। क्योंकि आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। उन्होंने कहा कि कितने शहीदों का नाम ले, जिनके प्रयासों से यह आजादी मिली है। आजादी के लिए अपने हीरे लुटाए हैं। जब देश को आजादी मिली तो पंजाब का बंटबारा हो गया। हमें यह आजादी बहुत महंगी मिली, लेकिन पंजाबियों ने देश की तरक्की में जो योगदान दिया है वह बेमिसाल है।

 

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1