Prabhat Times
Hoshiarpur जहानखेला (होशियारपुर)। (cm hands over cheques of financial assistance worth rs 1 cr each to family of five cops) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पांच पुलिस कर्मियों के पारिवारिक सदस्यों को एक-एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के चेक सौंपे।
मुख्यमंत्री ने यहां पासिंग आउट परेड के दौरान शहीद ए.एस.आई. (एल.आर.) बलविंदर सिंह, ए.एस.आई. (एल.आर.) नसीब चंद, ए.एस.आई. (एल.आर.) अनिल कुमार, हवलदार मनजिंदर सिंह और सिपाही इंद्रजीत सिंह के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे।
भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में इन वीर योद्धाओं के महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान के रूप में है।
देश सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की सहायता के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल देश के लिए अपने प्राणों की बलि देने वाले बहादुरों के अपार योगदान के सम्मान के रूप में की गई है।
उन्होंने कहा कि इन वीरों के परिवारों को वित्तीय सहायता देना राज्य सरकार की सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य की यह पहल एक ओर शहीद परिवारों की सहायता करेगी और दूसरी ओर उनके भविष्य को सुरक्षित करने में मददगार साबित होगी।
भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि इससे युवा सशस्त्र बलों और पंजाब पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित होंगे।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- सरकार का सख्त ऐलान! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा Petrol-Diesel
- जालंधर, लुधियाना समेत इन शहरों में छापेमारी
- LPG Gas Cylinder के रेट बढ़े, आज से हुए ये बड़े बदलाव
- Congress Expels Councillors Punjab : इन पार्षदों पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन
- किडनैपिंग, मर्डर, फायरिंग… और कैबिनेट मंत्री बन गए विवादित MLA राजू सिंह
- CM Bhagwant Mann Cabinet Meeting मैं हुए यह बड़े फैसले
- फिर करवट लेगा मौसम! पंजाब समेत इन राज्यों इस दिन से बारिश का अलर्ट
- अब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ US से डिपोर्ट भारतीयों का जहाज, जालंधर समेत पंजाब के इतने पंजाबी लौटे वापस
- Delhi CM : रेखा गुप्ता का दिल्ली CM बनना लगभग तय! RSS, BJP में सहमति
- पंजाब में एक साथ इतने SP, DSP सस्पेंड, कई कर्मचारी बर्खास्त, जानें वजह
- जारी हुई दुनिया में सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, जानें भारत की रैकिंग
- EVM पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश
- US के बाद अब UK में सख्ती, अवैध प्रवासियों की डिपोर्ट प्रक्रिया शुरू,
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा