Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (cm bhagwant mann press conference chandigarh) पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज एक और बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने ऐलान किया है कि पंजाब में एक या दो नहीं बल्कि 3083 हाई वेल्यू ग्राउंड बनाए जाएंगे। जिसमें पंजाब के युवाओं को खेलों की और प्रेरित कर टेलेंट दिखाने का मौका मिलेगा।
सीएम मान के इस फैसले से पंजाबियों को कई फायदे होंगे। एक तो बच्चों युवाओं को खेलने के अवसर मिलेंगे और साथ ही ग्राऊंड में कोचिंग, खेल मैनेजर समेत कईयों को रोजगार भी दिए जाएंगे।
पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चल रही जंग (अभियान) से निपटने के लिए अब युवाओं को खेलों से जोड़ा जाएगा।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पूरे पंजाब में 13 हजार गांव हैं। जिसके पहले चरण में 3083 गांवों में हाई वैल्यू ग्राउंड बनाए जाएंगे।
इन सभी ग्राउंड के लिए ग्राउंड मैनेजर रखे जाएंगे, ताकि खेल के मैदानों की अच्छी से देखभाल हो पाए।
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश युवाओं को व्यस्त रखने की है। हमारे यहां टैलेंट की कमी नहीं है।
आज क्रिकेट का कप्तान शुभमन गिल, हॉकी के कप्तान हरमन व फुटबाल का कैप्टन भी पंजाबी है।
सीएम ने बताया – इन चीजों पर किया फोकस
-
नशे से जंग के लिए पहल सीएम ने कहा कि पहले की सरकार ने खेलों की तरफ ध्यान नहीं दिया। बेहला मन शैतानी का घर होता है और वह गलत चीजों का शिकार हो जाता है। पंजाब ड्रग के दलदल में फंस गया है। हालांकि, बहुत सारे बच्चों ने खेलों में भी भाग लिया, लेकिन सभी को माहौल नहीं मिला। पंजाब के युवाओं को नशे से निकालना हमारा लक्ष्य है, लेकिन इसके लिए हमें विकल्प देना पड़ेगा, जिससे वे व्यस्त रहेंगे और दोबारा बुरी चीजों में नहीं फंसेंगे। इसका सबसे बढ़िया विकल्प खेल है। पंजाब पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। सरकार हर गांव में शानदार खेल ग्राउंड तैयार करेगी। पंजाब में 13 हजार गांव हैं। पहले चरण में 3083 ग्राउंड का काम शुरू करेंगे।
-
मेडल जीतने वाले खिलाड़ी देंगे कोचिंग सीएम मान ने कहा कि इन ग्राउंड में आने वाले युवाओं को अच्छी कोचिंग मिलेगी। इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसलिए सरकार ने खास योजना बनाई है। इस दौरान उन लोगों को सरकार नियुक्त करेगी, जो नेशनल और इंटरनेशनल मुकाबलों में खेलकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
-
हर गांव में सिंथेटिक टर्फ और एस्ट्रोटर्फ वाले ग्राउंड सीएम ने कहा कि ग्राउंड हर गांव में होंगे। गांव के एंट्री पर जो ग्राउंड बने हुए हैं। वह मॉडर्न ग्राउंड बनाए जाएंगे। यहां पर एथलेटिक्स का सिंथेटिक ग्राउंड भी बनाएंगे, ताकि जब वे मुकाबलों के लिए विदेशों में जाएं तो उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि पंजाब पुलिस नशा तस्करी से जुड़े क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही है।
-
खिलाड़ियों को तैयारी के लिए पैसे दिए जाएंगे सीएम मान ने कहा कि मेडल जीतने के बाद तो पैसे सभी को दिए जाते हैं। हम तो तैयारी के लिए भी पैसे देते हैं। हम आठ से दस लाख रुपए तैयारी के लिए भी देते हैं। अच्छी कोचिंग का इंतजाम करते हैं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल न आए।
-
सीएम ने कहा कि खेल नर्सियां भी बनाई जाएंगी यह चार से पांच गांवों में एक बनेंगी। यहां पर सभी तरह की सुविधाएं होंगी। खिलाड़ियों को खाने के लिए मैस की सुविधा रहेगी। हमारा लक्ष्य युवाओं को नशे से निकालना है।
————————————–
ये भी पढ़ें
- एअर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच में सनसनीखेज खुलासा… कहीं पॉयलट ने जानबूझ कर…
- इन लोगों को मिलेगा बेहद कम रेट पर मिलेगा नया AC, सरकार बना रही ये बड़ा प्लान
- अबोहर के कपड़ा व्यापारी के कातिलों का एनकाउंटर, पुलिस ने मार गिराए दो सुपारी किलर
- गुड न्यूज़! CM मान और केजरीवाल ने किया ऐलान – हर परिवार को इतने लाख तक का ईलाज फ्री
- आम पब्लिक को बड़ी राहत! इन नैशनल हाईवे पर टोल टैक्स में 50% छूट का ऐलान
- दिल्ली में पुराने वाहनों पर बैन को लेकर दिल्ली सरकार का यू-टर्न! सरकार ने अब किया ये ऐलान
- लुधियाना वेस्ट से नवनिर्वाचित MLA संजीव अरोड़ा बने मिनिस्टर, मिला ये विभाग
- GST सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, सस्ता हो जाएगा ये सब
- स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा, Heart Attack और Corona Vaccine में ‘नो क्नेक्शन’
- FASTag से चालान, इंश्योरेंस ले लेकर पार्किंग तक हो जाएंगी ये सब पेमेंट
- —————————————————————
- ————————————————————–
- Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
- Join Whatsapp Link for Latest News
- प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।
- Join Prabhat Times Whatsapp Channel
- Subscribe YouTube Channel
- Prabhat Times
- Click to Join Prabhat Times FB Page
- https://www.facebook.com/Prabhattimes14/
- Join Telegram
- https://t.me/prabhattimes1