Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (cm bhagwant mann big statement on corruption) पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प दोहाराया है।

उधर, दूसरी तरफ सीएम ने ऐलान किया है कि जल्द ही प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन का काम ऑनलाइन होगा और सेवा केंद्रो में दस्तावेज जमा होंगे और रजिस्ट्रीयां घरों तक पहुंचेगी।

भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम कसकर राज्य सरकार ने आम लोगों को हो रही अनावश्यक परेशानी और असुविधा को रोका है।

मुख्यमंत्री ने उन राजस्व अधिकारियों पर व्यंग्य कसा, जो सामूहिक छुट्टियों या हड़तालों के बहाने आम आदमी को तंग करते थे।

उन्होंने कहा कि अपने पापों के लिए पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे भ्रष्ट अधिकारियों के आगे राज्य सरकार नहीं झुकी।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध बिल्कुल भी रियायत न बरतने की नीति रखती है, लेकिन विडंबना यह है कि सामूहिक छुट्टियों पर जाकर ये अधिकारी भ्रष्टाचार का लाइसेंस मांग रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि इस ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं किया गया और इन भ्रष्ट और अहंकारी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के दबाव के हथकंडों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया गया और उनके विरुद्ध मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई की गई है।

भगवंत मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि ये अधिकारी रोजाना आम आदमी को परेशान करते हैं, लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी को परेशान करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इन अधिकारियों को उनके पापों के लिए उचित सबक सिखाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भूमि दस्तावेजों के ऑनलाइन पंजीकरण का परीक्षण चल रहा है और इसे जल्द ही पंजाब में लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य लोगों को सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने में नया मानदंड स्थापित करेगा।

इसके लिए लोगों को सेवा केंद्रों में आवेदन करना होगा और रजिस्ट्रियां उनके घर पर ही मिलेंगी।

भगवंत मान ने कहा कि यह अपनी तरह की पहली विधि पेश करके जमीनों की रजिस्ट्री के काम में क्रांति लाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य के युवाओं को 54000 से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं।

उन्होंने कहा कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं।

भगवंत मान ने कहा कि यह युवाओं को पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बना रहा है।

———————————————————-

ये भी पढ़ें 

——————————————————

मीठा नहीं ये भी हैं डायबटीज़ के मुख्य कारण  – जानें डायबटीज़ के लक्षण, सेहत पर असर और सावधानियां –

अनिरूद्ध कौशल और विशेषज्ञ डाक्टर अजय बद्धवार की विशेष बातचीत, देखें वीडियो

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1