Prabhat Times

जालंधर। (Clashes in Gymkhana Club, hugs in Model Town) जिमखाना क्लब जालंधर में देर शाम दो प्रतिष्ठित पदाधिकारियों के बीच हुआ विवाद माडल टाऊन के एक प्रतिष्ठित घराने में सुलझ गया।

दोनों पदाधिकारियों ने गले मिलकर गिले शिकवे दूर किए और भविष्य में साथ चलने का वादा किया।

बता दें कि दोपहर बाद जिमखाना क्लब के दो प्रतिष्ठित पदाधिकारी आपस में उलझ गए। मामूली सी बात पर दोनो के बीच तनातनी हो गई और विवाद हो गया।

चूंकि दोनो पदाधिकारी प्रतिष्ठित घरानों से संबंधित हैं तो विवाद की सूचना मिलते ही सभी विवाद निपटाने के लिए सरगर्म हो गए।

विवाद के कुछ ही देर बाद माडल टाऊन के एक प्रतिष्ठित घराने में बैठ कर दोनो पक्षों मे समझौता हो गया। दोनो पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गले लगाया और गिल शिकवे दूर किए।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें