Prabhat Times

जालंधर। (Chandan Grewal President Punjab Safai mazdoor federation join AAP CM bhagwant Mann) विरोधी पार्टियों में आप का सेंधमारी अभियान जारी है। आप ने आज शहर की राजनीति में तहलका मचा दिया है।

आम आदमी पार्टी के सीएम भगवंत मान राज्य की दलित राजनीति में खासी पहचान रखने वाले पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल को आप में जॉइन करवाने के लिए राजी कर लिया है।शिरोमणी अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर बादल के करीबी माने जाते चंदन ग्रेवाल आज आप जॉइन कर गए। बड़ी बात ये है कि चंदन ग्रेवाल की आप में जॉइनिंग पार्टी दफ्तर में नहीं बल्कि उनके घर पर हुई है।

सीएम भगवंत मान खुद चल कर चंदन ग्रेवाल के घर पहुंचे हैं। चंदन ग्रेवाल के घर पर सभी इलाकावासियों ने सीएम भगवंत मान का स्वागत जोरशोर से किया।

सीएम भगवंत मान ने भी चंदन ग्रेवाल को गले लगाकर खुद को जालंधर लोकसभा उप चुनावों में और मजबूत माना।

चंदन ग्रेवाल साल 2017 में भी आप की टिकट से करतारपुर विधानसभा हल्का से चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद उन्होनें शिरोमणी अकाली दल जॉइन की थी।

बता दें कि चंदन ग्रेवाल पहले आम आदमी पार्टी में थे। लेकिन पिछले समय में शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल उन्हें घर आए और पार्टी में शामिल करवाया था।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल दलित समाज के उत्थान के लिए दिन रात संघर्षरत रहते हैं।

चंदन ग्रेवाल के आप जॉइन करने से जालंधर लोकसभा उप चुनाव में आप और अन्य पार्टियों के बीच जीत का अंतर काफी बढ़ता नज़र आ रहा है।

व्हाटसएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1