Prabhat Times
चंडीगढ़। (bjp gave a big blow to congress in punjab) पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे से कांग्रेस में खलबली मच गई है।
अभी तक अमृतसर से पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी।
अब कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ के घर का एक वीडियो सामने आया है।
जिसमें पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़, शाम सुंदर अरोड़ा और बलबीर सिद्धू भी नजर आए हैं। इसके अलावा कांग्रेसी नेता केवल ढिल्लो भी वहां दिखे।
इसके बाद स्पष्ट है कि यह सब भाजपा में शामिल होने वाले हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ के बाद शाम को सुनील जाखड़ के घर जा सकते हैं।

कांग्रेस को मालवा, माझा और दोआबा से बड़ा झटका

राजकुमार वेरका पंजाब के माझा इलाके में आते अमृतसर से आते हैं। वह एक बड़े दलित नेता हैं। इस बार वह चुनाव हार गए लेकिन उनका दबदबा बरकरार है।
वहीं गुरप्रीत कांगड़ मालवा से कांग्रेसी दिग्गज हैं। वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैं।
बलबीर सिद्धू मोहाली से हैं जबकि शाम सुंदर अरोड़ा होशियारपुर से आते हैं और पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

राजा वड़िंग बोले- पार्टी को फर्क नहीं पड़ता

इसकी भनक मिलते ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस के कुछ सीनियर नेताओं ने ताकत और मंत्री पद का लुत्फ उठाया।
वह भाजपा जॉइन कर रहे हैं। वह अमित शाह से मिलने जा रहे हैं। वह चाहते हैं कि पंजाब में पैदा हुए हालात से ध्यान हटाकर इस तरफ लगा दिया जाए।
जो जाना चाहता है, वह चला जाए, लेकिन दोगलापन न करें। वह मूसेवाला से ध्यान हटाकर फोकस खुद पर करना चाहते हैं।

Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14

ये भी पढ़ें