Prabhat Times
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एससी मोर्चा के सदस्यों ने वीरवार को मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। इससे पहले एससी मोर्चा कार्यकर्ताओं सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में रोष प्रदर्शन करने के बाद चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी का घेराव करने के लिए कूच किया। लेकिन इन्हें सीएम आवास तक पहुंचने से पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने रोक दिया।
रैली ग्राउंड में एससी मोर्चा के नेताओं ने सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, उसके बाद प्रदर्शन में शामिल सभी लोग सीएम हाउस की ओर निकल पड़े। वहीं, साथ ही चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए हुए थे और बड़ी संख्या में पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे। ऐसे में माहौल तब खराब हो गया जब पुलिस ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका।
इसके बाद जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने उनपर वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, कुछ को हल्की चोटें भी आई हैं। प्रदर्शनकारी सीएम आवास तक जाने की जिद्द पर अड़े रहे। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दे रही है और वहां तनातनी का माहौल बना हुआ है।
बीजेपी पंजाब एससी मोर्चा के राजेश बागा ने बताया कि आज पंजाब में दलित परिवारों पर सरकार अत्याचार कर रही है। बागा ने आरोप लगाया कि दलित समाज अपने आप को अकेला महसूस कर रहा है। पंजाब में कुछ दिनों में ही कई दलित लोगों को मारा गया है। पंजाब के मंत्री पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में संलिप्त हैं। बावजूद उनपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार की नाकामी की बदौलत पंजाब के लाखों स्टूडेंटस का भविष्य अंधेरे में चला गया है।
बागा ने कहा कि आज पंजाब सरकार की कैप्टन सरकार को जगाने के लिए पूरे पंजाब से एससी मोर्चा के सदस्य पहुंच रहे है। उन्होंने कहा कि वे आज किसी भी हालत में सीएम कोठी में पहुंच कर अपनी बात रखेंगे ताकि पंजाब में दलितों पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए और जो घोटाले हुए है उसकी जांच करवाई जाए।

देखें Video

ये भी पढ़ें