Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। (Arvind Kejriwal made an announcement about going to Rajya Sabha) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वो राज्यसभा नहीं जाएंगे.

उन्होंने सोमवार (23 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा, ”राज्यसभा से कौन जाएगा?

उसपर फैसला आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) तय करेगी, लेकिन मैं नहीं जा रहा हूं. आपने कई बार मुझे भेज दिया है.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप द्वारा 5 उप चुनाव लड़े गए। गुजरात में विसावदर और लुधियाना वेस्ट की सीट पर जीत दर्ज की है।

पंजाब के लोग काम से खुश हैं। 117 मे से 92 सीट आई थी। उस आंधी में जितने वोट से जीते थे, आज उससे डबल मार्जन से जीत दर्ज की है।

केजरीवाल ने कहा कि आज उप चुनाव 2027 के चुनावों का सेमीफाइनल है। जितने मार्जन से आप केंडीडेट ने जीत दर्ज की है, स्पष्ट है कि 2027 में एक बार फिर आम आदमी पार्टी का तूफान आने वाला है।

जनता ने गुजरात और पंजाब में आप पर भरौसा जताया है। गुजरात में जीत का अर्थ साफ है कि लोग भाजपा के शासन से तंग आ चुके हैं।

आज आए चुनाव नतीजों के बाद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस का हाल बेहाल हो चुका है। भाजपा को अगर कोई टक्कर दे सकता है या हरा सकता है तो आम आदमी पार्टी है।

केजरीवाल ने भाजपा की हार देखने के इच्छुक कांग्रेसियों को भी आप जॉइन करने का न्यौता दिया।

——————————————–

ये भी पढ़ें 

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1