Prabhat Times
जालंधर। (AAP Candidate Raman Arora Campaign Gopal Nagar) आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से प्रत्याशी रमन अरोड़ा ने गोपाल नगर में अपने चुनावी संपर्क के दौरान लोगो से कहा कि जालंधर सेंट्रल में पांच साल में जनता की उम्मीदें टूटी हैं। पंजाब सरकार के साथ साथ कांग्रेसी हल्का विधायक ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दे को लेकर पांच साल पहले जनता ने कांग्रेस के राजिंदर बेरी को विधायक बनाया था लेकिन विधायक लोगों की अपेक्षाओं पर पूरा नहीं उतर पाए।
बेरी ने गंदी राजनीति के चलते विकास की सभी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे क्षेत्र का विकास पूरी तरह रुक गया। रमन अरोड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने क्षेत्र की बदहाली दूर करने की बजाए सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेताओं और उनके परिवारों की गरीबी दूर की।
रमन अरोड़ा ने कहा कि अगर क्षेत्र से बदहाली दूर करनी है तो आम आदमी पार्टी का साथ दें। जनता से कहा कि आप को वोट दें, सरकार बनने पर पार्टी उन्हें विकास देगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को लेकर जनता का जो उत्साह देखने को मिल रहा है। उससे यह स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाएंगे।

ये भी पढ़ें