Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (AAP gets stronger in lok sabha halka Khadoor Sahib Punjab) लोक सभा हलका खडूर साहिब में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मज़बूती मिली है।

बुधवार को आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर विधान सभा चुनाव लड़ने वाले भूपिंदर सिंह संधू (बिट्टू) ‘आप’ में शामिल हो गए।

आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर विधायक का चुनाव लड़ने से पहले भूपिंदर सिंह संधू कांग्रेस पार्टी के मैंबर थे।

वह 2016 में प्रदेश कांग्रेस के सचिव और 2011 में रेलवे बोर्ड (उत्तरी) के मैंबर थे।

उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत खवासपुर के सरपंच के तौर पर की।

वह खडूर साहिब के मैंबर ब्लाक समिति, मार्केट समिति के चेयरमैन और कृषि सहकारी सभा भारोवाल के प्रधान भी रह चुके हैं।

भूपिंदर सिंह संधू पिछले 25 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं, उनकी खडूर साहिब हलके में अच्छी पकड़ है। आम आदमी पार्टी में उनकी मौजूदगी पार्टी को ओर मज़बूत करेगी।

उनके इलावा एन.एस.यू.आई. पंजाब के पूर्व उपाध्यक्ष कंवर संधू भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह विद्यार्थी राजनीति से आए हैं और नौजवानों में वह अच्छी पकड़ रखते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रस्मी तौर पर उक्त दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया।

भगवंत मान ने कहा कि हमारी लोक समर्थकी नीतियों के कारण ज्यादा से ज्यादा लोग ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लिए काम करने वाले ईमानदार लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के दरवाज़े हमेशा क लिए खुले हैं।

————————————————————

Video : किन वोटरों को मिलेंगे डिस्काउंट कूपन, CEO सिबिन सी ने दी जानकारी

————————————————————-

सरकार गिराने की बात पर CM मान ने अमित शाह को दिया ये जवाब – देखें वीडियो

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1