Prabhat Times

जालंधर। महानगर जालंधर के पिम्स अस्पताल के निकट स्पा सेंटर में रेड करने गई कमिश्नरेट पुलिस टीम खुद फंस गई।

टीम में एक महिला समेत 4 पुलिसकर्मी थे। इन्हें स्पा सेंटर के कर्मचारी और मालिक बिल्डिंग में बंद कर भाग गए। वे बाहर से ताला लगा गए थे।

इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक टीम स्पा सेंटर की बिल्डिंग में ही फंसी रही। उनके साथ आए टीम के अन्य कर्मियों ने सीढ़ी का इंतजाम कर अंदर फंसे कर्मियों को खिड़की से निकाला।

थाना-7 पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर टीम रेड मारने पहुंची थी।

स्पा के मालिक और कर्मचारियों ने टीम के साथ गलत हरकत की है। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्पा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि भाग निकले आरोपियों की पहचान की जा सके।

स्पा सेंटर पर रेड के दौरान बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। सेंटर संचालक शटर गिराकर भाग गया था, इसलिए पुलिस अंदर नहीं जा सकी।

जालंधर के थाना-7 की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक और अवैध धंधे चलाए जा रहे हैं।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने योजनाबद्ध तरीके से वहां रेड करने का फैसला किया।

स्पा सेंटर के मालिक को पुलिस के आने की भनक पहले ही लग गई थी।

पुलिस के अंदर दाखिल होने से पहले ही शातिर मालिक ने स्पा सेंटर का मुख्य शटर बाहर से लॉक कर दिया और अपने स्टाफ के साथ पिछले रास्ते से भाग गया।

पुलिस टीम ने जब देखा कि मुख्य दरवाजा बंद है, तो उन्होंने साथ वाली इमारत के रास्ते अंदर दाखिल होने की कोशिश की।

पुलिस टीम जब साथ वाली बिल्डिंग के जरिए स्पा सेंटर के ऊपरी हिस्से की जांच करने पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने चतुराई दिखाते हुए उस इमारत के निकास द्वार को भी नीचे से लॉक कर दिया।

स्थिति तब और भी संदिग्ध हो गई जब पुलिस ने देखा कि स्पा सेंटर के दरवाजे बंद थे, लेकिन अंदर एसी चल रहे थे। इससे यह साफ हो गया कि पुलिस के पहुंचने के चंद मिनट पहले ही लोग वहां से भागे हैं।

इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी और तीन पुरुष मुलाजिम करीब डेढ़ घंटे तक बिल्डिंग के अंदर फंसे रहे।

बाहर खड़ी पुलिस टीम ने चाभी ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं बचा तो तुरंत मौके पर सीढ़ी मंगवाई गई।

भारी मशक्कत के बाद सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते से महिला और पुरुष कर्मचारियों को एक-एक कर नीचे उतारा गया।

———————————————–

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel