Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (farmers protest paddy lifting dispute punjab) पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेता आज मुख्य मार्गों को रोकेंगे।

किसान संगठन का कहना है कि बार-बार मांग उठाए जाने के बाद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है।

किसान आज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, 4 घंटों के लिए राज्य भर में मंडियों के आस-पास की मुख्य सड़कों को बंद कर देंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि 19 अक्टूबर को ही सड़कों को अवरुद्ध करने का निर्णय ले लिया गया था।

उसमें कहा गया था कि अगर राज्य सरकार 4 दिनों में धान की सुचारु खरीद सुनिश्चित करने में विफल रही तो बड़ा फैसला लिया जाएगा। सरकार काम करने में विफल रही है।

29 अक्टूबर को DC कार्यालयों को घेरने की तैयारी

किसान नेता ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 29 अक्टूबर को 11 बजे से 3 बजे तक राज्य के सभी DC कार्यालयों को घेरा जाएगा।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के अनाज मंडियों में जाने पर काले झंडे दिखाए जाएंगे।

26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन सड़क जाम

धान खरीद को लेकर SKM के अलावा अन्य संगठन भी सरकार के खिलाफ हो गए हैं।

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान करते हुए कहा है कि 26 अक्टूबर को माझा-मालवा-दोआबा क्षेत्र में हाईवे को अवरुद्ध किया जाएगा।

यह आंदोलन 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे शुरू होगा और अनिश्चितकाल के लिए चलेगा। जब तक मांगें मानी नहीं जातीं, आंदोलन जारी रहेगा।

यह आंदोलन पराली जलाने को लेकर दर्ज की गईं FIR, धीमी गति से हो रही धान खरीद और DAP के मुद्दे को लेकर होगा

——————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1