Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। जालंधर में बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर मैनेजर से 2 लाख रुपए लूट लिए।

आरोपियों ने सेल्समेन को बंधक बनाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ मारपीट की। रुपए लूटने के बाद दोनों बदमाश खेतों में उतरकर फरार हो गए।

अब घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक बदमाश सेल्समेन का कॉलर पकड़कर खींचता है। उसे खींचता हुआ पंप के ऑफिस में ले जाता है।

उधर, मामले में पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

खेतों के रास्ते से आए लुटेरे

गांव धालीवाल कादियां स्थित काला संघिया रोड पर बने हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर सोमवार-मंगलवार देर रात तेल मशीन के पास खड़े होकर 2 सेल्समेन बात कर रहे थे।

तभी खेतों के रास्ते से 2 बदमाश पेट्रोल पंप में एंटर हुए। उनके हाथों में पिस्टल थी।

एक बदमाश ने आते ही सेल्समेन का कॉलर पकड़कर उसे धमकाना शुरू कर दिया।

उसका दूसरा साथी पिस्टल लेकर आगे-आगे चलता रहा। इसके बाद दोनों उसे एक साइड में ले गए, जहां अंदर रखे रुपयों के बारे में पूछा। वहीं दूसरे साथी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपी उसे कमरे के अंदर बंद करके चले गए।

वहीं उसका दूसरा साथी ऑफिस में आ गया। वहां रखे रुपयों की डिमांड करने लगा। इसके बाद अलमारी में रखे 2 लाख रुपए उठा लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

एसआई गुरमीत राम ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उनकी पहचान कर जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

——————————————-————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel