Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि किसी का सिर फट गया तो किसी की गर्दन धड़ से अलग हो गई। देर रात 1 बजे 2 एंबुलेंस में शवों को सिविल अस्पताल लाया गया।

मृतकों में 2 नाबालिग लड़कियां और 3 युवक थे। मृतकों की पहचान सिमरन उर्फ सिम्मू निवासी अजीत नगर, सतपाल सिंह सूखा व वीरू निवासी कोठे खंजूरा (जगराओं) के रूप में हुई है।

लड़कियों में एक मोगा और एक तलवंडी साबो (बठिंडा) की बताई जा रही है। सभी घर से शॉपिंग करने की बात कहकर निकले थे।

डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलटी जानकारी के मुताबिक वरना कार नंबर PB10DH-4619 साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल जा रही थी।

ओवर स्पीड के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीच पलट गई और काफी दूर तक घसीटते चली गई।

हादसे में पांचों शवों क्षत-विक्षत हो गए। किसी का हाथ शरीर से अलग हो गया तो किसी का पैर कट गया।

एंबुलेंस में शव अस्पताल लाए गए सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल से एएसआई कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत एनएचएआई की एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और शवों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

युवकों के परिजनों ने बात करने से किया मना सूचना मिलने के बाद जगराओं से युवकों के परिजन थाना लाडोवाल पहुंचे।

लाडोवाल थाने में पुलिस मृतकों के परिजनों के बयान ले रही है।

वहीं मीडिया ने जब परिजनों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से साफ इनकार कर दिया है।

वहीं हादसे में जिन 2 लड़कियों की मौत हुई है अभी उनके बारे में पुलिस को सही जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि लड़कों के परिजनों को भी लड़कियों के बारे में पता नहीं है।

एक डीजे का काम तो दूसरा दुकान पर करता था जॉब मृतक सतपाल सिंह डीजे का काम करता था, उसके पिता हलवाई हैं।

वीरू कपड़ों की दुकान पर नौकरी करता था, उसके पिता ड्राइवर हैं। वहीं सिमरन के पिता फौज से रिटायर्ड हैं।

——————————————————

ये भी पढ़ें

——————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel