Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (police asi died near jalandhar goraya road accident) जालंधर के गोराया के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के 54 वर्षीय एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी 54 वर्षीय बलवीर चंद पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं जालंधर देहात पुलिस के गोराया थाने की पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। ताकि तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने वाले आरोपी का पता लगाया जा सके। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस को दिए बयानों में मृतक एएसआई बलवीर चंद के बेटे सचिन ने बताया कि उसके पिता लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह एएसआई बलवीर चंद अपनी ड्यूटी पर गए थे। काम खत्म करने के बाद बलवीर चंद अपनी बाइक पर जालंधर में अपनी बुआ से मिलने के लिए निकले थे।

जब एएसआई बलवीर अपनी बाइक पर गोराया के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो प्लाजा होटल से आगे पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत नियंत्रण खो बैठे और सड़क पर गिर गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां बलवीर सिंह की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना गोराया में तैनात एएसआई सुरिंदर पाल ने मामले की जांच शुरू की और सचिन के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- फिर करवट लेगा मौसम! पंजाब समेत इन राज्यों इस दिन से बारिश का अलर्ट
- अब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ US से डिपोर्ट भारतीयों का जहाज, जालंधर समेत पंजाब के इतने पंजाबी लौटे वापस
- Delhi CM : रेखा गुप्ता का दिल्ली CM बनना लगभग तय! RSS, BJP में सहमति
- पंजाब में एक साथ इतने SP, DSP सस्पेंड, कई कर्मचारी बर्खास्त, जानें वजह
- विवादों में मशहूर पंजाबी सिंगर Jasmine Sandlas, पुलिस के पास पहुंचा मामला
- टैक्सपेयर्स को राहत! पुराना नहीं…अब चलेगा ये आसान कांसेप्ट, एक क्लिक में जाने टेक्सपेयर्स, सैलरीड क्लास को होंगे क्या फायदे
- 1984 सिख दंगा मामले में अदालत का बड़ा फैसला
- जारी हुई दुनिया में सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, जानें भारत की रैकिंग
- World Peaceful Countries : न क्राइम, न राजनीति, ये हैं दुनिया के पीसफुल देश, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट
- EVM पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को बड़ा आदेश
- US के बाद अब UK में सख्ती, अवैध प्रवासियों की डिपोर्ट प्रक्रिया शुरू,
- दिल्ली मीटिंग के बाद CM भगवंत मान ने कही ये बात
- डिपोर्टेशन के बीच गुड न्यूज़! US कोर्ट ने ट्रंप के इस ऑर्डर पर लगाई रोक
- US : शख्स को मिली 475 साल की सजा, किया था ये घिनौना गुनाह
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा
- अहम खबर! पंजाब में अब ऐसे आएंगे बिजली बिल