Prabhat Times

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है कि इसकी होनहार छात्रा सिमरनप्रीत कौर (कक्षा 7वीं) ने राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने पंजाब की ओर से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग 2025–26 के सेमीफाइनल मैच में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यह मुकाबला खेड़ा, पंजाब में आयोजित किया गया था। सिमरनप्रीत की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना को दर्शाती है।

उनकी इस सफलता से संस्थान का नाम रोशन हुआ है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लें।

संस्थान के प्रबंधन और स्टाफ ने सिमरनप्रीत कौर को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने भी सिमरन की सराहना करते हुए अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel