Prabhat Times
Ludhiana लुधियाना। (cm bhagwant mann big statement on corruption) पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प दोहाराया है।
उधर, दूसरी तरफ सीएम ने ऐलान किया है कि जल्द ही प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन का काम ऑनलाइन होगा और सेवा केंद्रो में दस्तावेज जमा होंगे और रजिस्ट्रीयां घरों तक पहुंचेगी।
भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम कसकर राज्य सरकार ने आम लोगों को हो रही अनावश्यक परेशानी और असुविधा को रोका है।
मुख्यमंत्री ने उन राजस्व अधिकारियों पर व्यंग्य कसा, जो सामूहिक छुट्टियों या हड़तालों के बहाने आम आदमी को तंग करते थे।
उन्होंने कहा कि अपने पापों के लिए पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे भ्रष्ट अधिकारियों के आगे राज्य सरकार नहीं झुकी।
उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध बिल्कुल भी रियायत न बरतने की नीति रखती है, लेकिन विडंबना यह है कि सामूहिक छुट्टियों पर जाकर ये अधिकारी भ्रष्टाचार का लाइसेंस मांग रहे हैं।
भगवंत मान ने कहा कि इस ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं किया गया और इन भ्रष्ट और अहंकारी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के दबाव के हथकंडों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया गया और उनके विरुद्ध मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई की गई है।
भगवंत मान ने स्पष्ट रूप से कहा कि ये अधिकारी रोजाना आम आदमी को परेशान करते हैं, लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी को परेशान करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इन अधिकारियों को उनके पापों के लिए उचित सबक सिखाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भूमि दस्तावेजों के ऑनलाइन पंजीकरण का परीक्षण चल रहा है और इसे जल्द ही पंजाब में लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य लोगों को सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने में नया मानदंड स्थापित करेगा।
इसके लिए लोगों को सेवा केंद्रों में आवेदन करना होगा और रजिस्ट्रियां उनके घर पर ही मिलेंगी।
भगवंत मान ने कहा कि यह अपनी तरह की पहली विधि पेश करके जमीनों की रजिस्ट्री के काम में क्रांति लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि राज्य के युवाओं को 54000 से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं।
उन्होंने कहा कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं।
भगवंत मान ने कहा कि यह युवाओं को पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बना रहा है।
———————————————————-
ये भी पढ़ें
- फिर थर्राया पाकिस्तान, इस बार वजह भारतीय आर्मी नहीं, जानें क्या हुआ
- Gold के रेट धड़ाम! एक झटके में इतने रूपए सस्ता हो गया गोल्ड
- हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज़! खुल गए सभी एयरपोर्ट, फ्लाइट शुूरू
- विराट कोहली ने दिया फैन्स को तगड़ा झटका, कर दिया ये बड़ा ऐलान
- भारत-पाक सीज़फायर! 48 घण्टे में ऐसे लिखी गई सीज़फायर की स्क्रिप्ट, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
- पाबंदीयां खत्म! न ब्लैक आउट, न मार्किट बंद… पढ़ें प्रशासन के आदेश
- भारत-पाकिस्तान सीज़ फायर
- भारत का पाकिस्तान को फाइनल अल्टीमेटम! अब हमला हुआ तो…,
- DC, CP ने की अपील – जालंधरवासी नोट कर लें ये नंबर
- हाई अलर्ट के बीच पंजाब में PCS अफसरों का तबादला,
- पाक हमलो को लेकर भारत ने किया बड़ा खुलासा
- गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये निर्देश
- भारत-पाक तनाव के बीच मान सरकार का बड़ा ऐलान
- जालंधर सेफ! आर्मी ने नष्ट किए पाक ड्रोन