Prabhat Times
जालंधर। जालंधर के जमशेर एरिया में गोलियां चली हैं। पता चला है कि कमिश्नरेट पुलिस और अपराधियों के बीच क्रास फायरिंग हुई है। पुलिस एनकाउंटर में एक अपराधी को गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि जमशेर एरिया में पुलिस एनकाउंटर में जख्मी हुआ अपराधी कमिश्नरेट पुलिस को बीएमएस फैशन शोरूम पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग मामले में वांछित है।
बता दें कि कुछ दिन पहले बीएमएस फैशन शोरूम पर फायरिंग हुई थी। फायरिंग के बाद खुलासा हुआ था कि बीएमएस फैशन के मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी जा रही थी।
पुलिस टीम ने एक आरोपी को 24 घण्टे के भीतर अरेस्ट कर लिया था। जबकि फायरिंग केस का मास्टर माइंड बिल्ला फरार था।
पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह ने जॉइन करते ही पब्लिक में दहशत फैलाने वाले ऐसे मामलों को ट्रेस करने और अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
कमिश्नरेट के सीआईए स्टाफ की टीम ने आज दोपहर जमशेर एरिया में बीएमएस फैशन केस में वांछित बिल्ला को गुप्त सूचना के आधार पर घेर लिया और क्रास फायरिंग के बाद उसे काबू कर लिया।
बिल्ला से पुलिस को वेपन बरामदगी भी हुई है। पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह मौके पर पहुंच रहे हैं।
अमृतसर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
अमृतसर अमृतसर में पुलिस ने मुठभेड़ और क्रॉस फायरिंग के बाद दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल और एक कार बरामद की गई है।
मुठभेड़ अमृतसर के खलचियां इलाके के पास मंगलवार को हुई। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच कुछ समय तक फायरिंग हुई।

अमृतसर ग्रामीण पुलिस को संदिग्ध अपराधियों की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की।
पुलिस को देखते ही वाहन में सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिसके बाद दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग हुई।
कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो गैंगस्टरों को काबू कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
हालांकि पुलिस उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। थोड़ी देर में उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी देंगे।
—————————————————————————-


————————————–








